राष्ट्रवाणी: Korba Pond Drowning | Photo Credit: IBC24 कोरबा: Korba Pond Drowning छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां तालाब में डूबने से तीन नाबलिग बच्चियों की मौत हो गई। घटन के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

तालाब से तीनों बच्चियों के शव को बरामद कर लिया गया है। Korba Pond Drowning मिली जानकारी के अनुसार, मामला पाली के नुनेरा गांव की है। बताया जा रहा है कि तीनों सहेलियां घर से स्कूल के बहाने निकली थी।

तीनों स्कूल नहीं जा कर तालाब में नहाने पहुंची थीं। नहाने के दौरान तीनों तालाब में डूब गए। जिससे तीनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को उनके परिवार के सदस्य काम करने गए थे। इस दौरान तीनों सहेलियां स्कूल नहीं गईं और दोपहर में तालाब में नहाने चली गईं। जब शाम को घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तीनों की तालाशी की।

तलाश करते हुए एक ग्रामीण तालाब पहुंचा। जहां उनकों बच्चियों के चप्पल और कपड़े मिलें और एक नाबालिग युवती के शव तालाब में तैरता मिला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक युवती के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की।

काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा किया। इसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

उत्तर: पाली के नुनेरा गांव, कोरबा जिला। उत्तर: स्कूल जाने का बहाना बनाकर तालाब में नहाने गई थीं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version