राष्ट्रवाणी: रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्ष होने के पावन अवसर पर बेमेतरा जिला दीपों की दिव्य आभा से जगमगा उठा। जिला मुख्यालय स्थित माता भद्रकाली मंदिर परिसर में 11,101 दीयों को प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चिरायु, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना की गई।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ’आशीर्वाद का दीया’ का शुभारंभ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री माननीय दयाल दास बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी जीवन की कामना की गई। मंदिर परिसर में हजारों दीयों की आकर्षक रंगोली और जय राम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंत्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र सेवा में समर्पित किए हैं। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन – नल जल योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं से देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है और देश का मान वैश्विक पटल पर बढ़ा है।
आज पूरा भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच को जाता है। बघेल ने कहा कि आज का यह श्आशीर्वाद का दीयाश् केवल एक दीप नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प के साथ देश सेवा का 25 वर्ष पूर्ण हो रहा है, यह देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर आज जिले में स्वच्छता कार्यक्रम, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। – प्रत्येक ग्राम पंचायत में 521 दीयों के साथ कुल 2.25 लाख दीये प्रज्वलित किया गया।
विकासखंड मुख्यालयों बेमेतरा के जोंग में 11 हजार, बेरला के संडी मंदिर, साजा के बिरनपुर शक्ति मंदिर एवं नवागढ़ के मावली मंदिर में 21-21 हजार दीयों का भव्य प्रज्ज्वलन हुआ।
