राष्ट्रवाणी: CG News : प्रतीक पटनायक, धमतरी. अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज अमले ने अछोटा रोड पर दबिश दी. कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है. अछोटा रोड से हाइवा वाहनों के जरिए रेत का परिवहन किए जाने की सूचना के बाद खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान टीम ने एक के बाद एक कई हाइवा वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की. कार्रवाई के दौरान 8 हाइवा मौके पर पकड़े गए. बताया जा रहा है कि कुछ वाहनों के पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद खनिज विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की. खनिज विभाग की यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे शुरू हुई, जो देर रात 2 बजे तक चली. कार्रवाई के दौरान खनिज अमला लगातार मौके पर मौजूद रहा और रेत परिवहन में लगे वाहनों की जांच की गई. अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की इस कार्रवाई से रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली.फिलहाल पकड़े गए वाहनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. विभाग की ओर से अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही जा रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version