राष्ट्रवाणी: मनेन्द्र पटेल, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खारून नदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एनीकेट पार करते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला रानितराई थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन के ओदरागहन का है। मृतक की पहचान धमतरी जिले के ग्राम तर्रागोंदी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर की रात लगभग 7 बजे सुरेंद्र बाइक से खारून नदी में एनीकेट पार कर रहा था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सुरेंद्र गिर गया और डूब गया।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रानितराई थाना पुलिस और एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। फिर एक्सपर्ट डीप डाइवर्स ने सघन अभियान चलाया और बड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला।

फिलहाल शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version