राष्ट्रवाणी: एपल ने आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की सेल शुरू कर दी है, जिनकी शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और ₹1,79,900 है। आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की बिक्री शुरू, जानें कीमत, EMI और शानदार ऑफर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

एप्पल आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के दोनों मॉडल के 4 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। आईफोन 18 प्रो को 1,64,900 रुपये और आईफोन 18 प्रो मैक्स को 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

नए आईफोन मॉडल कंपनी के ऑनलाइन ऑफलाइन स्टोर, पार्टनर रिटेल स्टोर और क्विक-कॉमर्स एप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। नए आईफोन पर कंपनी 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही American Express, Axis Bank, और ICICI Bank के केर्डेट कार्ड पर कैशबैक भी मिल रहा है।

अगर आप नए आईफोन मॉडल को एक साथ पेमेंट के बजाय ईएमआई में खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कंपनी ने कई बैंक के साथ पार्टनरशिप भी की है। यहां हम आपको किस्त में आईफोन लेने पर हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी इसके बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। आईफोन 18 प्रो को चार मॉडल में पेश किया गया है।

बेस वेरिएंट 256GB के साथ 1,64,900 रुपये में आता है। दूसरा वेरिएंट 512GB का है, जिसकी 1,89,900 रुपये, तीसरे 1TB वाले की कीमत 2,39,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है। कैशबैक ऑफर चुनने पर 256GB वेरिएंट के लिए तीन महीने और छह महीने की ईएमआई पर फोन को लेना होगा।

तीन महीने की किस्त 49,967 रुपये और छह महीने की 24,983 रुपये होगी। टॉप 2TB मॉडल की बात करें तो तीन महीने की EMI लगभग 1,04,967 रुपये और छह महीने की EMI 52,483 रुपये बैठेगी। आईफोन 18 प्रो मैक्स का 256GB वाला वेरिएंट 1,79,900 रुपये का है।

इसके तीन महीने की ईएमआई 54,967 रुपये और छह महीने की ईएमआई 27,483 रुपये बनेगी। एपल के लेटेस्ट मॉडल का सबसे प्रीमियम वर्जन 2TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 3,29,900 रुपये है। इसके तीन महीने की ईएमआई 1,04,967 रुपये और छह महीने की ईएमआई 52,483 रुपये है।

एप्पल कुछ चुनिंदा बैंकों के साथ छह महीने की No Cost EMI ऑफर भी दे रहा है। कंपनी के ऑफर सेक्शन में American Express, Axis Bank और ICICI Bank लिस्ट हैं। कंपनी के कुछ कार्ड पर इंस्टेंट कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है।

American Express पर 15,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इसके साथ ही कंपनी पुराने आईफोन और दूसरे स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इन ऑफर के साथ आईफोन 16 प्रो को 64,900 रुपये की शुरुआती इफैक्टिव कीमत में पर खरीदा जा सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version