भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर ऐसा बयान दे दिया है जिससे क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया है।

गंभीर ने साफ लहजे में मीडिया के सामने कह दिया कि हार्दिक पांड्या फिलहाल 10 ओवर फेंकने के लायक नहीं हैं और उन्हें जबरदस्ती टीम में नहीं ठोका जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे और इंडिया-ए की टीम के चुनाव को लेकर जिस तरह हार्दिक को दूर रखा गया है, उससे गंभीर के इस बयान ने आग में घी का काम किया है। गंभीर ने साफ कह दिया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में बने रहने के लिए हार्दिक को घरेलू मैचों में खुद को साबित करना होगा। फैंस इसे हार्दिक के वनडे करियर पर सीधा हमला मान रहे हैं और बोर्ड के अंदरूनी मनमुटाव खुलकर सामने आ गए हैं।

गंभीर का यह रुख बताता है कि अब नाम से काम नहीं चलेगा, सीधे प्रदर्शन और फिटनेस दिखानी होगी।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version