तिरुवनंतपुरम. केरल के कोच्चुवेली रेलवे स्टेशन पर एक कुली को एक अभिनेत्री से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कोच्चुवेली निवासी अरुण के रूप में हुई है. यह घटना बृहस्पतिवार को उस समय हुई जब अभिनेत्री ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंची थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब वह दूसरे प्लेटफ.ॉर्म पर पहुंचने की कोशिश कर रही थी तभी आरोपी उसके पास आया और मदद की पेशकश की.

पुलिस ने कहा कि अरुण ने उसे एक खड़ी ट्रेन से होते हुए अगले प्लेटफॉर्म पर जाने का सुझाव दिया. पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता खड़ी ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर च­ढ़ रही थी तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से पकड़ लिया. अभिनेत्री ने इसका विरोध किया और रेलवे अधिकारियों से तुरंतमदद मांगी. बाद में उसने पेट्टा पुलिस थाना जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. उसके बयान के आधार पर, पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया और अरुण को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने कुली को निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version