राष्ट्रवाणी: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी निर्धारित समय के बाद नियम विरुद्ध डीजे बजाने वालों के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई को रुकवाने और आरोपी को छुड़ाने का दबाव बना रहा था।
इस दौरान हुए विवाद में उसने थाने में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।
