Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अदाणी एयरपोर्ट्स ने वृद्धि के अगले चरण के लिए वैश्विक ऋणदाताओं से 75 करोड़ डॉलर जुटाए
Business

अदाणी एयरपोर्ट्स ने वृद्धि के अगले चरण के लिए वैश्विक ऋणदाताओं से 75 करोड़ डॉलर जुटाए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अदाणी एयरपोर्ट्स ने वृद्धि के अगले चरण के लिए वैश्विक ऋणदाताओं से 75 करोड़ डॉलर जुटाए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मंगलुरु/नयी दिल्ली. अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डग्िंस लिमिटेड (एएएचएल) ने बुधवार को कहा कि वृद्धि के अगले चरण के वित्तपोषण के लिए उसने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक गठजोड़ से 75 करोड़ डॉलर जुटाए हैं. बैंकों के इस गठजोड़ में फर्स्ट अबू धाबी बैंक, बार्कलेज पीएलसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड शामिल हैं. अदाणी समूह की कंपनी एएएचएल ने कहा कि इस वित्त का इस्तेमाल मौजूदा कर्ज को चुकाने और अपने हवाई अड्डा नेटवर्क में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जाएगा.

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनुषंगी एएएचएल ने बयान में कहा, ”इस राशि का उपयोग मौजूदा ऋण को चुकाने, बुनियादी ढांचे के उन्नयन में निवेश करने और छह हवाई अड्डों की क्षमता विस्तार पर किया जाएगा. इसके अलावा खुदरा, खानपान, ड्यूटी फ्री दुकानों और हवाई अड्डा नेटवर्क में सेवाओं सहित गैर-वैमानिकी व्यवसायों को बढ़ाया जाएगा.” एएएचएल द्वारा प्रबंधित छह हवाई अड्डों में अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं.

एएएचएल देश में हवाई अड्डों का परिचालन करने वाली सबसे बड़ी निजी कंपनी है. वित्त वर्ष 2024-25 में इसने हवाई अड्डों पर 9.4 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दी थीं. इसकी क्षमता सालाना 11 करोड़ यात्रियों को संभालने की है. कंपनी ने बयान में कहा कि वह चरणबद्ध विकास के जरिये वर्ष 2040 तक सालाना 30 करोड़ हवाई यात्रियों को संभालने की क्षमता हासिल करना चाहती है.

एएएचएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण बंसल ने कहा, “वैश्विक वित्तीय संस्थानों द्वारा हम पर जताया गया भरोसा भारत के विमानन बुनियादी ढांचे के दीर्घकालिक मूल्य और संभावनाओं को रेखांकित करता है.” एएएचएल देश भर में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित कुल आठ हवाई अड्डों का संचालन करती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबेंगलुरू ने पलक पावड़े बिछाकर किया आईपीएल चैम्पियन आरसीबी का स्वागत
Next Article ‘मुझे गलत समझा गया’: कमल हासन ने भाषा विवाद पर कर्नाटक फिल्म चेंबर से कहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Business

Gold Rate Today 26 April 2026: सोना-चांदी सस्ता, खरीदारी का सही मौका? जानिए आज के ताजा रेट और वजह – |

April 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.