राष्ट्रवाणी: अदाणी समूह महाराष्ट्र में 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जो ऊर्जा, विमानन और डेटा …और पढ़ें राज्य में 6 लाख करोड़ से अधिक निवेश की प्रतिबद्धता। ऊर्जा, विमानन, डेटा सेंटर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश। एजेंसी, नई दिल्ली।

मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यहां मुकेश अंबानी समेत कई दिग्गज अरबपति रहते हैं। आमतौर पर मुंबई और महाराष्ट्र को अंबानी का गढ़ कहा जाता है।

हालांकि, वह गुजरात से हैं। वहीं, दूसरी ओर भारत के सबसे बड़े अरबपति गौतम अदाणी भी गुजरात के हैं। लेकिन वह मुंबई नहीं बल्कि, अहमदाबाद में रहते हैं।

अदाणी समूह का कॉर्पोरेट मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में शांत‍िग्राम में है। वहीं, से गौतम अदाणी अपना बिजनेस चलाते हैं। अदाणी समूह मुंबई और नवी मुंबई के एयरपोर्ट को चलाते हैं।

अदाणी समूह महाराष्ट्र में 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम कर रहा है। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने कहा है कि अदाणी समूह महाराष्ट्र में 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को पूरा कर चुका है या उन पर काम जारी है। समूह ने राज्य में कुल मिलाकर ऊर्जा, विमानन, शहरी पुनर्विकास, डेटा सेंटर और कोयला गैसीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धता जताई है।

राज्य की निवेश संवर्धन इकाई ‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ की शुरुआत के अवसर पर प्रणव अदाणी ने बृहस्पतिवार को कहा कि समूह का निवेश खाका दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में की गई प्रतिबद्धताओं और महाराष्ट्र सरकार के साथ साझेदारी के जरिये तैयार किया गया था। प्रणव अदाणी ने कहा, ”दावोस में विश्व आर्थिक मंच और राज्य के साथ साझेदारी के माध्यम से अदाणी समूह ने ऊर्जा, विमानन तथा एयरो-डिस्ट्रिक्ट्स, शहरी पुनर्विकास, डेटा सेंटर और कोयला गैसीकरण जैसे महत्वपूर्ण और उभरते क्षेत्रों में छह लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

इनमें से 2.6 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं या उन पर काम चल रहा है।” प्रणव अदाणी ने कहा कि ये निवेश ऐसे समय में हो रहे हैं जब महाराष्ट्र 2030 तक 1,000 अरब (एक ट्रिलियन) डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, जिसमें मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के केंद्रीय भूमिका निभाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के साथ हमारी साझेदारी कई दशकों पुरानी है, लेकिन हाल में की गई हमारी प्रतिबद्धताएं इसके स्वरूप, विस्तार और दृढ़ता के लिहाज से एक नई ऊंचाई को दर्शाती हैं। यह ऐसे समय में हुआ है जब राज्य का 2030 तक एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य है और इस लक्ष्य को हासिल करने में मुंबई महानगर क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।” अदाणी ने कहा कि समूह के नियोजित निवेश ऊर्जा, विमानन और एयरो-डिस्ट्रिक्ट्स, शहरी पुनर्विकास, डेटा सेंटर और कोयला गैसीकरण के दायरे में फैले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में समूह के हवाईअड्डा और बिजली कारोबार का जिक्र भी किया, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का विकास शामिल है। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई हवाईअड्डे से आगे चलकर सालाना नौ करोड़ से अधिक यात्रियों के आवागमन संभालने की उम्मीद है।

प्रणव अदाणी ने कहा कि अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के माध्यम से समूह मुंबई में 30 लाख से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों को बिजली की आपूर्ति करता है, जिसमें उसकी 60 प्रतिशत से अधिक बिजली आपूर्ति नवीकरणीय ऊर्जा से हासिल की जाती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version