राष्ट्रवाणी: लता मंगेशकर ने 53 साल पहले ऐसा गाना गाया, जो हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है। …और पढ़ें 53 साल से लोगों को रोमांस सिखा रहा है लता मंगेशकर का गाना/ फोटो-इंस्टाग्राम लता मंगेशकर ने 53 साल पहले दिया था मोस्ट रोमांटिक सॉन्ग जया बच्चन की प्यार भरी शरारतों ने खींचा था सबका ध्यान कपल को रोमांस की असली परिभाषा सिखाता है गाना एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज जब सुनाई देती है तो कानों में शहद घुल जाता है। उन्होंने अपने 8 दशक के करियर में कई ऐसे गीत गाए हैं, जो आज हिंदी सिनेमा में सेलिब्रेट किए जाते हैं। लता मंगेशकर के गाए बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर गीतों में से एक 53 साल पहले आया रोमांटिक ट्रैक है, जिसे कई दिग्गजों ने मिलकर बनाया था।

जया बच्चन की शरारतों से भरा ये गाना आज भी जब बजता है, तो लोग रोमांस में डूब जाते हैं। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Songs) की आवाज में गाए जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 53 साल पहले आई रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म अनामिका का है, जिसमें जया बच्चन (Jaya Bachchan) के अपोजिट संजीव कुमार(Sanjeev Kumar) मुख्य भूमिका में थे।

गाने के लिरिक्स थे ‘बांहो में चले आओ’ है। जिसके लिरिक्स कवि मजरूह सुल्तापुरी ने लिखे थे और म्यूजिक आरडी बर्मन (R.D.Burmen Songs) ने तैयार किया था। लता मंगेशकर के इस गाने में सोने पर सुहागा जया बच्चन थीं, जिन्होंने 4 मिनट 2 सेकंड के रोमांटिक गीत पर में एक भी मिनट एक्सप्रेशन नहीं छोड़ा था।

उनकी हर अदा में एक शरारत थी। यह लता मंगेशकर के सबसे पसंदीदा गानों में से एक था। अनामिका फिल्म का ये गाना लता मंगेशकर को इतना ज्यादा पसंद था कि वह जब भी किसी समारोह में जाती थीं, तो इस गाने को जरूर गुनगुनाती थीं।

कल्ट क्लासिक फिल्म अनामिका की बात करें तो यह 1973 की सबसे रोमांटिक (Romantic Songs) फिल्मों से एक हैं। यह फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई तेलुगु ड्रामा रिलीज कल्पना का हिंदी रीमेक था। मूवी में संजीव कुमार ने जहां देवेन्द्र दत्त का किरदार था और जया बच्चन ने फिल्म में अनामिका की भूमिका अदा की थी।

रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में इन दोनों सुपरस्टार्स के अलावा ए.के.हंगल, इफताखर, हेलेन, शिवराज, अचला सचदेव जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। अनामिका के निर्देशन की कमान रघुनाथ झलानी ने संभाली थी। यह उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version