राष्ट्रवाणी: सलमान खान का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें स्क्रीनिंग अटेंड करने पहुंचे सुपरस्टार का …और पढ़ें सलमान खान का फैन ने अचानक पकड़ा हाथ/ फोटो-इंस्टाग्राम सलमान खान फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे एक फैन ने भीड़ में सलमान खान का हाथ पकड़ा बॉडीगार्ड की तेज प्रतिक्रिया से सलमान खान भी चौंके एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
सलमान खान (Salman Khan) से मिलने के लिए उनके चाहने वालों में हमेशा उत्सुकता रहती है। वह भाईजान से एक बार हाथ मिलाने या उनकी झलक पाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, जब सुल्तान सलमान खान फिल्म प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग पर पहुंचें और एक लड़का लपककर उनके पास आ गया।
हालांकि, जैसे ही फैन सलमान के पास पहुंचा, तो एक्टर के बॉडीगार्ड ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख सुपस्टार भी हैरान रह गए। दरअसल, बीती रात सलमान खान वीर पहाड़िया की 2 अक्टूबर को रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्रेम कीटाणु को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उस समय का ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सलमान खान जब अनूप सोनी से मिलकर अंदर जा रहे थे। तभी इतनी सिक्योरिटी के बीच में भी अचानक एक यंग लड़का मौके का फायदा उठाकर उनके पास आया और हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगा। सलमान खान उस लड़के की तरफ मुड़े ही थे कि एक्टर के सिक्योरिटी ने तेज से हाथ पकड़कर तुरंत उसे पीछे खींच लिया।
बॉडीगार्ड द्वारा लड़के को इतना तेज से खींचते हुए देखकर खुद सलमान भी हैरान रह गए। Salman Khan Looked Scared 😱😱As Salman Khan started hugging someone, an unwanted person suddenly approached him.He looked visibly startled—especially after a similar incident happened last night. 😭 pic.twitter.com/HfgLLEmJqf सलमान खान के बॉडीगार्ड के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी दो हिस्सों में बंट गए।
किसी ने सिक्योरिटी गार्ड के फैंस के प्रति इस बर्ताव को गलत बताया, तो वहीं कुछ लोगों ने फैन को ही लताड़ लगाई। कई लोगों ने एक्टर के बॉडीगार्ड का समर्थन करते हुए कहा कि ये उनका काम है और सलमान खान की सिक्योरिटी का सवाल है। प्रेम कीटाणु की स्क्रीनिंग पर पहुंचें सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आए।
उन्होंने ब्लू रंग की शर्ट के साथ उन्होंने वाइट रंग की रिप्ड जींस पहनी हुई थी, जिसमें एक्टर काफी हैंडसम लग रहे थे। सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो साल 2026 में वह तीन बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिसमें मातृभूमि-मॉन्स्टर और एक सुपरहीरो फिल्म है।
