राष्ट्रवाणी: नुसरत भरूचा की हेल्थ को लेकर उनकी टीम ने अपडेट देते हुए बताया कि एक्सीडेंट के बाद बाली से एक्ट्रेस को मुंबई लाया जाएगा, जहां उनकी सर्जरी होगी। मुंबई में होगी नुसरत भरूचा की सर्जरी/ फोटो-इंस्टाग्राम नुसरत भरूचा को बाली में एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर सर्जरी के लिए एक्ट्रेस को एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया जाएगा टीम ने निजता का सम्मान करने और सहयोग की अपील की एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को लेकर बीते दिन ऐसी खबर सामने आई थी, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। एक्ट्रेस किसी काम के सिलसिले में बाली गई हुई थीं, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया। चोटिल होने के बाद उन्हें तुरंत बाली के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अब नुसरत भरूचा की हेल्थ पर अपडेट देते हुए उनकी टीम ने बताया कि प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस को बाली से मुंबई लाया जाएगा जहां उनकी सर्जरी होगी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत भरूचा की टीम ने एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर अपडेट देते बताया की एक्सीडेंट की वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है।

‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ एक्ट्रेस को बाली से एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया जाएगा, जहां पर उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होगी। उन्होंने ये भी बताया कि नुसरत फिलहाल बाली के एक अस्पताल में भरती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी टीम ने कहा, “हम सभी से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि उनकी निजता का सम्मान करे और उनके ट्रीटमेंट और रिकवरी पर फोकस करने के लिए उन्हें स्पेस दें।

हम आप सबकी चिंताओ और गुड विशेस के लिए आभारी हैं। सही समय पर हम उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर करेंगे। नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर टाइगर श्रॉफ के साथ बनने जा रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को फिल्म में एक ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थीं, जो कहानी की गहराई को समझ सके। नुसरत भरूचा हमेशा से एक मजबूत च्वाइस थीं। ऑडियंस को फिल्म में वह बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगी।

अब नुसरत की ये फिल्म उनकी हेल्थ की वजह से डिले होगी या फिर समय पर शुरु, ये तो आने वाला वक्त बताएगा। आपको बता दें कि नुसरत भरूचा ने करियर की शुरुआत साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म जय संतोषी मां से की थी। इस फिल्म के बाद वह कल किसने देखा, ताज महल, लव सेक्स और धोखा जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।

हालांकि, बॉलीवुड में उनकी किस्मत के दरवाजे फिल्म प्यार का पंचनामा से खुली, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version