पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में मृतकों की संख्या 1100 से अधिक हो गई है और दो हजार लोग घायल हुए है। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रविवार रात आए 6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र ज़मीन से 8 किलोमीटर से कम की गहराई पर था। इसके कारण ही जान-माल का नुकसान अधिक हुआ है। सबसे ज़्यादा प्रभावित नंगरहार और कुनार प्रांत हैं, लेकिन पड़ोसी प्रांतों के साथ-साथ काबुल और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी झटके महसूस किए गए। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण नुकसान का आकलन करना मुश्किल है, हेलीकॉप्टर से लोगों को बचाने की कोशिश जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version