राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। धमतरी से एक अजीब मामला निकलकर सामने आ रहा है, जहां एक व्यक्ति अपने कार्य स्थल तक जाने के लिए बस में बैठा तो जरूर पर बीच में ही वह कहीं गायब हो गया. परिवार को जब इस बात की जानकारी हुई तो फौरन ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई. दरअसल, पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली का है, जहां अब तक 700 से ज्यादा पोस्टमार्टम कर चुकी नरहरपुर में रहने वाली संतोषी दुर्गा, जिन्हें अयोध्या में राममंदिर से प्रधानमंत्री का न्योता आया था, अपने पति रविन्द्र दुर्गा को धमतरी बस स्टैंड छोड़ने आई थीं. रवींद्र को ओडिशा जाने के लिए बस में बिठाकर संतोषी वापस नरहरपुर लौट गईं. लेकिन जब दो-तीन दिनों तक पति से बात नहीं हुई तो उन्होंने उनके कार्यस्थल पर संपर्क किया. पता चला कि रविंद्र ओडिशा पहुंचे ही नहीं हैं. अनहोनी की आशंका से संतोषी तुरंत धमतरी पहुंची और सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. अब पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
Trending
- संगठन निर्माण और कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देश में अव्वल, बूथ से प्रदेश तक कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना – राष्ट्रवाणी
- मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, अब सिर्फ 10% ही लिया जाएगा ब्रोकन चावल – राष्ट्रवाणी
- स्कूल में शर्मनाक सजा: दंड के नाम पर शिक्षिका ने छात्र से लिखवाई 100 बार अश्लील गालियां, कॉपी देखकर भड़के अभिभावक, देो ने दिए जांच के आदेश – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
- गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे CM साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
