राष्ट्रवाणी: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 सेल में सैमसंग Galaxy S26 अल्ट्रा पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन …और पढ़ें अमेजन सेल: सैमसंग के अल्ट्रा 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
अमेजन पर आज से Great Indian Festival 2026 सेल शुरू हो गई है, जिसमें कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। हर सेल इवेंट की तरह इस बार भी अमेजन सेल में सबसे बड़ी डील्स स्मार्टफोन्स पर मिल रही हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो सैमसंग Galaxy S26 अल्ट्रा पर इस वक्त बेस्ट डील मिल रही है।
वैसे तो इस फोन की कीमत काफी ज्यादा है लेकिन सेल में फोन की कीमत 30 हजार रुपये तक कम हो गई है। डिवाइस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 5,000 mAh की बैटरी भी है।
चलिए डील के बारे में जानते हैं… सैमसंग Galaxy S26 अल्ट्रा की वैसे तो ऑफिशियल कीमत 1,54,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अमेजन पर ये प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन अभी सिर्फ 1,24,999 रुपये में मिल रहा है, यानी फोन पर 30 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर और ज्यादा बचत के लिए आप पेमेंट करने के लिए अमेजन Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का यूज कर सकते हैं और 6,249 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं।
इसके अलावा आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं जिससे और डिस्काउंट मिल जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग Galaxy S26 अल्ट्रा में 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Vision Booster सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 अल्ट्रा में क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और 10x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम वाला 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है।
सामने की तरफ फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिल रही है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। डिवाइस में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिल रही है।
