राष्ट्रवाणी: गैर-बैंकिंग ऋणदाता जियो क्रेडिट को दिसंबर तक बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) से 18,268 करोड़ रुपये की पूंजी मिलने की उम्मीद …और पढ़ें अंबानी की कंपनी ले रही अमेरिकी बैंक से ₹18268 करोड़ जियो क्रेडिट को बोफा से 18,268 करोड़ रुपये की पूंजी मिलेगी यह निवेश दिसंबर तक नियामक मंजूरी के बाद पूरा होने की उम्मीद है पूंजी से एयूएम मौजूदा 30,000 करोड़ से पांच गुना बढ़ सकता है एजेंसी, नई दिल्ली।

गैर-बैंकिंग ऋणदाता जियो क्रेडिट को बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) से 18,268 करोड़ रुपये की पूंजी दिसंबर तक मिलने की उम्मीद है। मूल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पूंजी मिलने के बाद जियो क्रेडिट अपनी कारोबारी रणनीति और उत्पाद योजनाओं की फिर से समीक्षा करेगी, ताकि प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) में वृद्धि तेज की जा सके।

बोफा भी कंपनी के कारोबार को तेजी से बढ़ाने की जरूरत से सहमत है। जेएफएस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हितेश सेठिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पूंजी निवेश से जियो क्रेडिट का एयूएम मौजूदा करीब 30,000 करोड़ रुपये से लगभग पांच गुना बढ़ सकता है। सेठिया ने स्पष्ट किया कि यह वृद्धि की संभावित गुंजाइश है, कोई समयबद्ध लक्ष्य नहीं।

सेठिया ने कहा कि जियो क्रेडिट को एयूएम के 1.5 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचने तक नई पूंजी की जरूरत नहीं होगी।सेठिया ने कहा कि करीब 50 प्रतिशत से कुछ कम हिस्सेदारी के लिए किया जाने वाला 18,268 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से सभी नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर तक आ जाएगा।

सेठिया ने बताया कि कि इसके बाद जियो क्रेडिट के निदेशक मंडल में बदलाव होगा। बोफा को दो निदेशक पद, जबकि जेएफएस को भी दो पद मिलेंगे, जिनमें प्रबंध निदेशक एवं सीईओ का पद शामिल होगा। इसके अलावा चार स्वतंत्र निदेशक होंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version