राष्ट्रवाणी: कुणाल खेमू ने अपनी बचपन की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ की शूटिंग का एक किस्सा साझा किया। जब …और पढ़ें एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) को भले ही अब कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता हो, लेकिन उनकी सबसे यादगार फिल्मी कहानियों में से एक तब की है जब वे सिर्फ सात साल के थे।

‘हम हैं राही प्यार के’ (Hum Hai Rahi Pyaar Ke) की शूटिंग के दौरान, कुणाल को स्कूल पिकनिक और फिल्म सेट दोनों में से एक चीज का चुनाव करना था। फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने आखिरकार उनके लिए फैसला आसान कर दिया जब उन्हें एक छोटा सा लालच दिया गया। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कुणाल ने फिल्मों में अपने बचपन के दिनों को याद किया और 1993 में आमिर खान और जूही चावला स्टारर फिल्म की एक घटना का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि उनके स्कूल की पिकनिक उसी दिन पड़ी जिस दिन उन्हें शूटिंग के लिए बुलाया गया था। कुणाल के पिता इस फैसले में दखल नहीं देना चाहते थे और उन्होंने इसे फिल्म निर्माता और एक्टर पर छोड़ दिया। कुणाल ने याद करते हुए कहा,’मैं तब सिर्फ सात साल का था।

यह बहुत अजीब था क्योंकि भट्ट साहब ने मेरे पिताजी से पूछा कि वह शूटिंग कैसे करेगा, क्योंकि कल उनका एक सीन है। मेरे पिताजी ने उनसे कहा, ‘मैं इसमें नहीं पड़ रहा। आप लोग इसे खुद सुलझा लें’।’ तभी महेश भट्ट ने 7 साल के कुणाल के सामने एक ऐसा प्रस्ताव रखा जिसके बाद उन्हें फैसला लेने में देर नहीं लगी।

कुणाल ने कहा कि उस समय समुराई वीडियो गेम काफी पॉपुलर था, लेकिन उनके पास वह गेम नहीं था। निर्देशक ने उनसे पूछा कि शूटिंग के लिए रुकने के बदले में उन्हें क्या चाहिए। कुणाल ने आगे बताया, ‘मुझे रिश्वत दी गई थी।

उस समय समुराई का एक वीडियो गेम बहुत लोकप्रिय था। उन्होंने मुझसे पूछा, ‘मैं तुम्हारे लिए क्या करूं, तुम्हें क्या दिला दूं कि तुम न जाओ?’ मैंने कहा कि मेरे पास वीडियो गेम नहीं है, तो उन्होंने मुझे वह वीडियो गेम दिला दिया।’ हालांकि, अगली सुबह उन्हें ये डील उतनी अच्छी नहीं लगी क्योंकि कुणाल अपने घर से अपना स्कूल देख सकते थे और उन्होंने देखा कि उनके सभी फ्रेंड्स पिकनिक के लिए जा रहे हैं और स्कूल बस लगभग भर चुकी है।

‘हम हैं राही प्यार के’ कुणाल की ‘सर’ के बाद दूसरी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर ‘जख्म’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 2005 में महेश भट्ट द्वारा निर्मित ‘कलयुग’ में लीड एक्टर के तौर पर भी नजर आए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version