पुएब्लो. कोलोराडो की एक महिला के कुछ पालतू कुत्तों ने उसकी 76 वर्षीय मां पर हमला कर उनकी जान ले ली जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. पुएब्लो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, जेसिका हॉफ (47) को उसकी मां लावोन हॉफ की फरवरी में हुई मौत के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. लावोन ‘डिमेंशिया’ से पीड़ित थीं और उन्हें 24 घंटे देखभाल की जरूरत थी.
‘डिमेंशिया’ एक मानसिक रोग है जिसमें याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है.

शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, जेसिका हॉफ तीन फरवरी को अपनी मां को कोलोराडो सिटी स्थित घर में अकेला छोड़कर बाहर गई थी. उसी दिन बाद में पुलिस अधिकारियों को लावोन हॉफ घर में बेहोश मिलीं और कई कुत्ते उसके आसपास घूमते हुए देखे गये. इसके अलावा, लगभग दो दर्जन अन्य कुत्ते और पिंजरे में बंद सात पक्षी भी घर में मौजूद थे.

जेसिका हॉफ के स्वामित्व वाले एक घर और एक अन्य संपत्ति की तलाशी लेने पर कुल 54 कुत्ते मिले, जिनमें से कई बीमार और बेहद खराब स्थिति में थे. कुत्तों और पक्षियों को अस्वच्छ परिस्थितियों में पाए जाने के बाद पशु नियंत्रण विभाग ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है. जेसिका हॉफ को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा. अदालती रिकार्ड के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने अभी तक उनके खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप दाखिल नहीं किए हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version