नयी दिल्ली. भारत में अमेरिका के दूतावास ने कहा है कि उसके देश में हमला, चोरी या सेंधमारी करने से (संबंधित व्यक्ति को) न केवल कानूनी दिक्कतें होंगी, बल्कि (उसका) वीजा भी रद्द किया जा सकता है और वह भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए “अयोग्य” हो सकता है.

यह कड़ी चेतावनी सोशल मीडिया पर प्रसारित उस वीडियो के मद्देनजर आयी है जिसमें कथित रूप से दिख रहा है कि एक भारतीय महिला को पुलिस अधिकारियों ने इसलिए हिरासत में ले लिया, क्योंकि उसने कथित तौर पर अमेरिका में एक उच्च श्रेणी की दुकान से कई सामान चुराने की कोशिश की थी.

वैसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किये जा रहे इस वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.
एक संक्षिप्त बयान में, दूतावास ने यह भी कहा कि अमेरिका कानून और व्यवस्था को महत्व देता है और विदेशी आगंतुकों से सभी अमेरिकी कानूनों का पालन करने की अपेक्षा करता है. यह बयान दूतावास के ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया गया है.

दूतावास ने कहा, ” अमेरिका में हमला, चोरी या सेंधमारी करने से न केवल आपको कानूनी समस्याएं होंगी – बल्कि आपका वीज.ा रद्द भी हो सकता है और आप भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य भी हो सकते हैं. अमेरिका कानून और व्यवस्था को महत्व देता है और विदेशी आगंतुकों से सभी अमेरिकी कानूनों का पालन करने की अपेक्षा करता है.” दूतावास ने 19 जून को एक पोस्ट में कहा था कि अमेरिकी वीजा “एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं” तथा वीजा जारी होने के बाद इसकी जांच बंद नहीं होती है और अगर कोई कानून तोड़ता है तो अधिकारी इसे रद्द कर सकते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version