अहमदाबाद. अमूल दूध के दाम देश भर में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिये गये हैं. दाम में यह वृद्धि बृहस्पतिवार से लागू होगी.
लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को यह घोषणा की. एक दिन पहले, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दूध एवं डेयरी उत्पादों की विक्रेता मदर डेयरी ने खरीद लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में बुधवार से दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दूध उत्पादों के एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में तीन-चार प्रतिशत बढ़ोतरी के बराबर होगी, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है. गुजरात के आणंद स्थित महासंघ ‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करता है.
महासंघ ने बताया कि उसने जून 2024 से पाउच वाले ताजा दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है.

बयान में कहा गया, ”हमारे 36 लाख दूध उत्पादकों के लिए दूध के उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण यह मूल्य वृद्धि की जा रही है. हमारे सदस्य संघों ने भी पिछले एक साल में इसी अनुपात में किसानों के लिए कीमतों में वृद्धि की है.” बयान के मुताबिक, इस वृद्धि के बाद गुजरात में अमूल गोल्ड दूध का आधा लीटर का पाउच 34 रुपये में, और इसी ब्रांड का एक लीटर का पाउच 67 रुपये में मिलेगा.
‘शक्ति’ संस्करण का आधा लीटर का पाउच 31 रुपये में मिलेगा, जबकि गाय के दूध के आधा लीटर पाउच की कीमत 29 रुपये होगी. भैंस के दूध के एक लीटर पाउच की कीमत 73 रुपये होगी, जबकि अमूल ‘ताजा’ के एक लीटर पाउच की कीमत 55 रुपये होगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version