नयी दिल्ली. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को ‘वेश्याओं की राजधानी’ बताने वाले एक पत्रकार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. एनसीडब्ल्यू ने ऐसी कथित टिप्पणियों पर मीडिया में आई खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि वह सार्वजनिक चर्चा में इस तरह के अस्वीकार्य और भड़काऊ बयानों की कड़ी निंदा करता है.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक बयान में कहा, ”अमरावती को ‘वेश्याओं की राजधानी’ कहना महिला किसानों का घोर अपमान है. एनसीडब्ल्यू सार्वजनिक चर्चा में इस तरह के अस्वीकार्य और भड़काऊ बयानों की कड़ी निंदा करता है.” एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर इस मामले में त्वरित और समयबद्ध जांच करने का निर्देश दिया है. महिला आयोग ने बयान में कहा कि संबंधित अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version