राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर मुख्य बाजार में रविवार को दिनदहाड़े उठाईगीरी की बड़ी घटना सामने आई। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के किनारे स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक की स्कूटी में रखा करीब एक करोड़ रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी से भरा बैग अज्ञात युवक उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार सीतापुर-अंबिकापुर मार्ग पर हाईस्कूल के पास स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण देव सोनी रविवार सुबह करीब 11 बजे रोज की तरह घर से ज्वेलरी का बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। उन्होंने बैग स्कूटी के अगले हिस्से में रखा और दुकान का शटर खोलने लगे। इसी दौरान एक युवक ने मौके का फायदा उठाया और स्कूटी से काले रंग का बैग निकालकर तेजी से वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद जब अरुण देव सोनी की नजर स्कूटी पर गई तो बैग गायब था। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अरुण देव सोनी ने बताया कि वह प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद ज्वेलरी घर ले जाते हैं और सुबह उसे वापस दुकान लेकर आते हैं। चोरी हुए बैग में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की सोने-चांदी की ज्वेलरी रखी थी। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक स्कूटी से काला बैग निकालकर भागता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपित ने रेकी की होगी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि इस घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि कुछ दूरी पर कोई अन्य व्यक्ति वाहन लेकर खड़ा था, जिसमें सवार होकर आरोपित ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- छू लो आसमान के सफल विद्यार्थियों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मान
- जैगूर में गूंजा ‘मन की बात’ का संदेश, प्रधानमंत्री को सुनने उमड़ा जनसैलाब
- रक्षाबंधन पर सैनिकों के सम्मान में ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026’ शुरू
- आवेदन पर आवेदन, फिर भी कार्रवाई नहीं: क्या पटवारी पर अधिकारी मेहरबान ? न्याय के इंतजार में किसान – राष्ट्रवाणी
- रेलवे फाटक के पास युवकों के बीच सरेआम मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, विदेो वायरल – राष्ट्रवाणी
- 4 करोड़ के लेनदेन विवाद में जानलेवा हमला: बातचीत के बहाने बुलाकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, 5 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- विधायक ट्रोलिंग मामला: बीजेपी मला अनुज शर्मा के पक्ष में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश
- फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक, आरोपी से जुड़े शख्स के घर का किया घेराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा – राष्ट्रवाणी

