मॉस्को. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के अगले सप्ताह की शुरुआत में रूस की सुरक्षा परिषद द्वारा आयोजित एक प्रमुख सुरक्षा बैठक में शामिल होने के लिए यहां आने की उम्मीद है. डोभाल को रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु की अध्यक्षता में 27-29 मई को सुरक्षा मुद्दों पर उच्च प्रतिनिधियों की 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. रूसी सुरक्षा परिषद ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बैठक में भाग लेने के लिए 150 से अधिक देशों के साथ-साथ 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेतृत्व को निमंत्रण भेजे गए हैं.

इसमें कहा गया है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों को भी निमंत्रण भेजे गये. भारत की तरह पाकिस्तान भी एससीओ का सदस्य है और उसके एनएसए लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक के भी बैठक के लिए मॉस्को आने की उम्मीद है. प्रमुख दैनिक ‘कोमर्सेंट’ के दक्षिण एशिया स्तंभकार सर्गेई स्ट्रोकन ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ऐसी अटकलें हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के दो प्रमुख एनएसए मॉस्को में होंगे और रूसी पक्ष उनकी आमने-सामने की बैठक करा सकता है.

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ. गया था. पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने सात मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए थे, जिसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया. भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी कार्रवाइयों का कड़ा जवाब दिया. दोनों पक्षों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच 10 मई को बातचीत के बाद सैन्य संघर्ष को रोकने पर सहमति बनी थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version