राष्ट्रवाणी: भजन क्वीन अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने 29 साल पहले छठ पूजा का वो पवित्र भोजपुरी गाना गाया था, जो …और पढ़ें अनुराधा पौडवाल ने छठ पूजा गीत हुआ ट्रेंड/ फोटो- इंस्टाग्राम इंटरनेट पर छाया अनुराधा पौडवाल का छठ गीत छठ पूजा से पहले लोगों ने बनाई रील्स और वीडियो 1997 में गाया गया पारंपरिक भोजपुरी गीत आज भी पसंद एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल और बंगाली सहित कई भाषाओं में 5 हजार से अधिक गाने गा चुकीं अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में कई भजन गाए हैं। 29 साल पहले अनुराधा पौडवाल ने छठी मैया की भक्ति से जुड़ा एक ऐसा गीत गाया था, जो बिहार के महापर्व शुरु होने से 50 दिन पहले सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है और इस पवित्र गीत पर कई लोग लगातार रील्स और वीडियो बना रहे हैं।

छठ पूजा बिहार का महापर्व है, जिसमें चार दिन तक वहां के लोग पूरी तरह से भक्ति भाव में डूब जाते हैं। यह महापर्व 2026 में 13 नवंबर से शुरु हो रहा है और 16 नवंबर तक चलने वाला है। हालांकि, छठ पूजा के शुरु होने से 50 दिन पहले अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal songs) की सुरीली आवाज में गाया भोजपुरी गीत ‘मारबो रे सुगवा धनुख से’ (Maarbo Re Sugva Dhanukh Se) इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग बन चुका है।

अक्टूबर के आसपास ये गाना पूरे सोशल मीडिया पर हर साल छाया रहता है। अनुराधा पौडवाल ने छठी मैया के इस भक्ति गीत को साल 1997 में अपनी आवाज दी थी। ‘मारबो रे सुगवा धनुक से’ एक पारंपरिक भोजपुरी छठ गीत हैं, जो बिहार के महापर्व में सदियों से पीढियां गा रही हैं।

हालांकि, जब अनुराधा पौडवाल की आवाज में यह गीत कमर्शियली रुप से गाया गया तो इस पारंपरिक गाने की लोकप्रियता और भी कई ज्यादा बढ़ गई। अनुराधा पौडवाल की आवाज में गाए गीत ‘मारबो रे सुगवा धनुष से, सुगा गिरे मुरझाय’ के जरिए भक्त एक तोते को ये चेतावनी देता है कि अगर उसने पूजा के फलों को झूठा किया तो वह उसे धनुष बाण मारकर गिरा देगा और वह गिरकर बेहोश हो जाएगा।

यह सिंगल सॉन्ग नहीं, बल्कि 1997 में आई ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ नाम का हिस्सा है। इस एल्बम में अनुराधा पौडवाल के अलावा शारदा सिन्हा के भी कई गीत शामिल हैं। यह गीत इतने सालों के बाद भी हर छठ घाट और पंडालो की पहली पसंद है, जो पूरी तरह से लोगों को भक्ति भाव में लीन कर देते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version