राष्ट्रवाणी: सिंगर कविता कृष्णमूर्ति और गुजरात के लोक गायक ने ऐसा गीत गाया था, जो 27 साल बाद भी नवरात्र में …और पढ़ें 27 साल बाद भी गरबा में खूब बजता है कल्ट गीत/ फोटो- इंस्टग्राम 27 साल से गरबा-डांडिया के दौरान बजता है गाना कविता कृष्णमूर्ति के साथ गुजरात के भजन गायक ने दी थी आवाज हिंदी सिनेमा के अमरगीतों में शामिल है ये कल्ट गाना एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

जब भी बॉलीवुड की सबसे सुरीली आवाजों का जिक्र होता है, तो उसमें कविता कृष्णमूर्ति का नाम जरूर शामिल होता है। उन्होंने आंखों की गुस्ताखियां से लेकर तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त, हवा-हवाई और मेरा पिया घर आया जैसे कई चार्टबस्टर गानों में अपनी आवाज दी है। 27 साल पहले हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) ने एक ऐसा गाना गाया था, जो 9 दिन तक नवरात्र में गरबा-डांडिया खेलने के दौरान सबसे पहले बजाया जाता है।

इस गाने में गुजरात की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1999 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) का गाना है, जिसके निर्देशन की कमान संजय लीला भंसाली(Sanjay Leela Bhansali) ने संभाली थी।

वैसे तो फिल्म के हर गाने ने लोगों के दिलों को छुआ था, लेकिन नवरात्रि में गरबा के दौरान जो सॉन्ग सबसे ज्यादा बजता है, उसके लिरिक्स हैं ‘ढोली तारो ढोल बाजे’। गरबा स्पेशल गाने में सलमान खान (Salman Khan) और एश्वर्या राय नजर आए थे, जो आज कालजयी बन चुका है। हम दिल दे चुके सनम के ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ गाने को कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy Song) के साथ मिलकर विनोद राठौर और करसन सागथिया ने अपनी आवाज दी थी।

करसन सागथिया (Karsan Sargathiya Songs) प्रसिद्ध गुजराती लोक गायक और प्लेबैक सिंगर हैं,जिन्हें पारंपरिक गीतो और उनके भजन के जरिए दुनियाभर में पहचान मिली। ये गीत गुजराती लोकसंगीत की शैली से प्रेरित है। संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के ऐसे निर्देशक हैं, जो अपनी फिल्मों में सिर्फ लार्जर देन लाइफ वाला अनुभव ही दर्शकों को नहीं देते हैं, बल्कि वह पीक डिटेलिंग का भी ध्यान रखते हैं।

हम दिल दे चुके सनम के इस गाने को न सिर्फ भंसाली ने कविता कृष्णमूर्ति के साथ गुजराती सिंगर से गवाया, बल्कि इसमें उन्होंने गरबा-डांडिया के दौरान पहने जाने वाले लड़के-लड़कियों के कॉस्ट्यूम, डांस और गायकी, हर एक चीज में गुजरात की संस्कृति को बड़े ही अच्छे से फिल्मी परदे पर उतारा। Video- Evergreen Of Hits Hindi Songs ‘ढोली तारो’ को महबूब ने लिखा था और इसका म्यूजिक कंपोजिशन इस्माइल दरबार ने किया था, जो संजय लीला भंसाली की कई फिल्मों का संगीत दे चुके हैं।

फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान-एश्वर्या के अलावा अजय देवगन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्म में एश्वर्या राय का नंदनी का किरदार गुजराती था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version