राष्ट्रवाणी: गोविंदा (Govinda) हाल ही में रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हुई। कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा गए थे गोविंदा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

गोविंदा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने उस आलोचना पर बात की है जो उन्हें मुंबई के लालबागचा पंडाल में अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जाने की वजह से झेलनी पड़ी। हाल ही में एक इंटरव्यू में, बॉलीवुड गोविंदा (Govinda) ने उन लोगों से सवाल किया जो उनके वहां जाने पर आपत्ति जता रहे थे।

उन्होंने साफ कहा कि वहां वह सिर्फ अपनी अगली फिल्म ‘रूपा’ के लिए आशीर्वाद लेने गए थे, जिसमें कोमल उनके साथ काम करेंगी। गोविंदा ने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है जब वह अपनी को-स्टार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर गए हैं; इससे पहले वह करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी फिल्म के लिए बप्पा के दर्शन करने गए हैं।

A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews) एक्टर ने कहा, ‘लोग तो ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं…मैं रूपा फिल्म के लिए प्रार्थना कर रहा था। मैं इसे पहले करिश्मा के साथ गया था, वो गुड लक रहा था मेरा, फिल्में हिट हुई थी। रवीना के साथ भी गया था, फिल्म हिट हुई थी।

इस समय मैं रानी के साथ गया। पता नहीं क्या लोगों को तकलीफ है? हम मशहूर हो रहे हैं तो आपको क्या परेशानी है’।

#WATCH | Mumbai | On reports on him participating in a reality show, Actor Govinda says, “Nothing has been decided yet. Talks are underway. I might do a show in the future, but nothing is confirmed right now… I don’t watch many reality shows. If I find something interesting, I… pic.twitter.com/shQ7TKKvtk इस बीच, कोमल रानी के साथ गोविंदा के लालबागचा राजा के दौरे के बाद, अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी उन पर तंज कसा।

सुनीता ने पैपराजी से कहा, ‘इंसानों को जितना भी प्यार दो फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं। पालतू जानवर को प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं’।

उस वक्त सुनीता अपने पालतू कुत्ते के साथ थी। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च, 1987 को हुई थी और उन्होंने अपने शुरुआती एक्टिंग करियर को बचाने के लिए चार साल तक अपनी शादी की बात सीक्रेट रखी। हालांकि पिछले कुछ वक्त से दोनों के अलग-अलग रहने की अफवाहें जोरों पर हैं।

वहीं कुछ वक्त से कोमल रानी और गोविंदा के बीच अफेयर की अफवाहें भी चर्चा में हैं। फिलहाल गोविंदा ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बस अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा को लेकर ही चर्चा की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version