राष्ट्रवाणी: Meta ने अपने नए वर्चुअल रियलिटी डिवाइस Meta VR Glasses को पेश कर दिया है. कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने Meta Connect 2026 इवेंट में इस डिवाइस को दिखाया. खास बात यह है कि यह पुराने VR हेडसेट की तरह भारी और बड़ा नहीं है. इसका वजन करीब 100 ग्राम है और कंपनी इसे सिनेमा, गेमिंग, स्पोर्ट्स और ऑफिस वर्क के लिए इस्तेमाल करने का दावा कर रही है. इसकी बिक्री 2027 के वसंत में शुरू होगी और कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 1,299.99 डॉलर रखी है. इन VR Glasses में 5K Infinite Display दिया गया है जो माइक्रो-OLED पैनल पर बेस्ड हैं. इसमें 37 पिक्सल प्रति डिग्री की डेंसिटी है. Meta ने इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos भी जोड़ा है जिससे वीडियो और ऑडियो एक्सपीरिएंस को ज्यादा इमर्सिव बनाने की कोशिश की गई है. आंखों और हाथों की ट्रैकिंग के कारण कई कामों के लिए अलग कंट्रोलर की जरूरत नहीं होगी. Meta VR Glasses को पहला IMAX Enhanced certified VR डिवाइस बताया गया है. यूजर्स चुनिंदा 3D फिल्में और IMAX के एक्सपैंडेड आस्पेक्ट रेशियो वाला कंटेंट देख सकेंगे. Disney+ पर चुनिंदा Marvel फिल्मों के 3D कंटेंट की स्ट्रीमिंग भी शुरू की जाएगी. इसके अलावा Meta ने Prime Video, YouTube, ESPN, Crunchyroll, Plex और कई अन्य प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है. स्पोर्ट्स देखने वालों के लिए भी Meta ने खास एक्सपीरिएंस तैयार किया है. कंपनी ESPN, MLB, NBC Sports, TNT Sports और UFC समेत अन्य पार्टनर्स के साथ काम कर रही है. Meta के मुताबिक लॉन्च के बाद हर साल 100 से ज्यादा इमर्सिव लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स उपलब्ध कराने की योजना है, जिनमें दर्शक 180-डिग्री व्यू और वर्चुअल फ्रंट-रो सीट जैसा अनुभव पा सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,Meta VR Glasses का डिजाइन नॉर्मल चश्मे जैसा रखा गया है. कंपनी ने भारी स्ट्रैप और चेहरे पर लगने वाले बड़े हार्डवेयर को हटाने की कोशिश की है. हालांकि इसका पूरा कंप्यूटिंग सिस्टम चश्मे के अंदर नहीं है. एक अलग पॉकेट डिवाइस यानी पक को ऑप्टिकल केबल के जरिए ग्लासेस से जोड़ा जाता है. इसमें बैटरी, स्टोरेज और कंप्यूटिंग का काम होता है. Meta के अनुसार यह सिस्टम Quest 3 के मुकाबले में करीब पांच गुना हल्का है. गेमिंग के लिए लॉन्च के समय 75 से ज्यादा ऐसे गेम उपलब्ध होने की बात कही गई है जिन्हें हाथों के इशारों से खेला जा सकेगा. इसके अलावा Xbox Cloud Gaming के जरिए सैकड़ों गेम स्ट्रीम किए जा सकेंगे. Meta ने अपने Muse एआई एजेंट को भी एआई ग्लासेस के साथ जोड़ने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है जिससे यूजर सामने दिखाई दे रही चीजों के बारे में सवाल पूछने और कुछ काम करवाने के लिए एआई का इस्तेमाल कर सकेगा. Meta VR Glasses की शुरुआती कीमत 1,299.99 डॉलर है और इसे Spring 2027 में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. नया फोन भी कुछ महीनों में क्यों पड़ जाता है धीमा?
जानें टेक्निकल वजह स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, एआई अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं. इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
