राष्ट्रवाणी: वीवो 6 अक्टूबर को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 7200mAh बैटरी, …और पढ़ें 7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 144Hz OLED डिस्प्ले भी, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
वीवो जल्द ही अपनी V-सीरीज का एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Vivo V80 के नाम से भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस डिवाइस को अगले महीने 6 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही इसकी संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस को लेकर डिटेल्स सामने आ गई हैं।
फोन में 144Hz OLED डिस्प्ले, Zeiss-ब्रांडेड कैमरा, 7200 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। खासतौर पर कैमरा से जुड़े कई एआई फीचर्स भी सामने आये हैं जो फोन को फोटोग्राफी और वीडियो के लिए फोकस्ड डिवाइस बना रहे हैं। चलिए पहले इसकी संभावित कीमत जान लेते हैं… रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo V80 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की बॉक्स MRP तो ₹1,19,999 बताई जा रही है।
हालांकि, फोन की असली कीमत इससे काफी कम रहने की उम्मीद है। Vivo V80 को कंपनी भारत में ₹60,000 से ज्यादा की कीमत पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी ऑफिशियल प्राइस का खुलासा नहीं किया है।
ये नया फोन भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। डिवाइस को तीन कलर Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद आप इस फोन को Vivo की वेबसाइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे।
फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। साथ ही इसमें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 मिल सकता है।
फोन में वन-पीस कोल्ड-कार्व्ड ग्लास डिजाइन और फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP नाइट टेलीफोटो कैमरा और 50MP ग्रुप सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट और 100x तक जूम सपोर्ट भी मिल सकता है। डिवाइस में 4K सिनेमेटिक वीडियो, 4K 60fps वीडियो, एआई Creative Camera, Live Sticker Collage और एआई Diwali Portrait 2.0 जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा फोन में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और धूल-पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। जबकि पावर के लिए इसमें 7200mAh बैटरी, 90W FlashCharge सपोर्ट भी मिल सकता है।
