नयी दिल्ली: अभिनेता अपारशक्ति खुराना आगामी फिल्म ‘रूट- रनिंग आउट ऑफ टाइम’ से तमिल सिनेमा जगत में कदम रखेंगे। ‘स्त्री’ फिल्म और ‘जुबली’ सीरीज में अभिनय के लिए मशहूर खुराना तमिल फिल्म में अभिनेता गौतम कार्तिक के साथ नजर आएंगे।

‘रूट- रनिंग आउट ऑफ टाइम’ की शूटिंग फिलहाल चेन्नई में की जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन सूर्यप्रताप एस कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण ‘वेरस प्रोडक्शंस’ द्वारा किया जा रहा है।

खुराना ने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘रूट- रनिंग आउट ऑफ टाइम’ के जरिए तमिल सिनेमा में अपनी शुरूआत करने को लेकर बेहद रोमांचित हूं। यह एक चुनौतीपूर्ण एवं अनूठी पटकथा है और मैं इस नए क्षेत्र में काम करने के लिए उत्साहित हूं। इतनी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने और नए दर्शकों से जुड़ने का अवसर कुछ ऐसा है जिसका मैं वास्तव में इंतजार कर रहा हूं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version