राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। राजधानी में गणेशोत्सव को लेकर जोर शोर से तैयारियां जारी है। छोटों-बड़ों से लेकर सैकड़ों समितियां गणेशोत्सव का आयोजन करती है, लेकिन पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद नए नियम और निर्देश जारी किए गए हैं।

इससे समितियों के बीच में कठिनाइयां आ गई है। समितियों की कठिनाइयों को देखते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। साव ने अधिकारियों से कहा है कि गणेश उत्सव समितियों को होने वाली परेशानियों का तत्काल समाधान किया जाए।

किसी भी गणेश समिति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। गणेश समितियों से चर्चा कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराएं। साथ ही अनावश्यक प्रक्रिया और परेशानी से समितियों को बचाया जाए।

साव ने कहा कि गणेश उत्सव आस्था और उत्साह का पर्व है। प्रदेशभर में गणेश समितियां श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन करती हैं। आयोजन में समितियों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी गणेश समितियों से भी आग्रह किया है कि उन्हें किसी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पूरे प्रदेश में उत्साह और भक्तिभाव के साथ गणेश उत्सव का आयोजन हो, इसके लिए प्रशासन आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version