नयी दिल्ली. अर्जुन काधे और विजय सुंदर प्रशांत की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने स्विट्जरलैंड के गस्टाड में चल रहे स्विस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोलीपल्ली की उनकी हमवतन जोड़ी इस एटीपी 250 टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गई.

अर्जुन और प्रशांत ने कोलंबिया के निकोलस बेरिएनटोस और मैक्सिको के मिगुएल रायेस वारेला की जोड़ी को इस 596035 यूरो इनामी क्ले कोर्ट प्रतियोगिता के पहले दौर में 7-5 6-3 से हराया. बालाजी और बोलीपल्ली को हालांकि कड़े मुकाबले में जैकब पॉल और डोमीनिक स्ट्राइकर की स्थानीय वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी के खिलाफ 4-6 7-6 7-10 से शिकस्त झेलनी पड़ी. इस बीच लॉस काबोस में एटीपी 250 हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता में जीवन नेदुनचेझियान और निकी कल्याण पूनाचा की भारतीय जोड़ी को राजीव राम और क्रिस्टियन हैरिसन की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 4-6 3-6 से हार का सामना करना पड़ा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version