असम: गोवालपाड़ा जिले के पैकन आरक्षित वन में गुरुवार को उग्र भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वन रक्षकों और पुलिसकर्मियों पर कथित अतिक्रमणकारियों ने लाठियों से हमला किया। अतिक्रमणकारी पैकन आरक्षित वन के एक हिस्से की घेराबंदी करने गए थे। यहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां से हटाए गए लोगों ने वन रक्षकों और पुलिसकर्मियों पर पत्थर भी फेंके। उन्होंने कहा, ‘वन विभाग भविष्य में अतिक्रमण का कोई प्रयास न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक नहर खोदना चाहता था। कल यह काम शांतिपूर्ण ढंग से किया गया, लेकिन जब टीम आज सुबह पहुंची, तो इलाके के लोगों ने उन पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया।’

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पथराव में कई पुलिसकर्मी और वनकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार हमलावरों में 12 जुलाई के अतिक्रमणरोधी अभियान से प्रभावित लोग भी शामिल थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version