प्रयागराज. नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली के पास से नकदी बरामद होने के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में जेल प्रशासन ने उप जेलर शांति देवी और वार्डन संजय द्विवेदी को निलंबित कर दिया है. नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक रंग बहादुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (जेल) राकेश श्रीवास्तव ने जेल का निरीक्षण किया जिस दौरान, अली के पास से 1100 रुपये नकद बरामद हुए.

उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में उप जेलर शांति देवी और वार्डन संजय द्विवेदी को निलंबित कर दिया गया है.
वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि जांच में सामने आया कि अली से मुलाकात करने आए व्यक्ति ने उसे कूपन खरीदने के लिए यह पैसे दिए थे. अली ने कूपन खरीदने के बजाय यह रुपये अपने पास रख लिए थे.

उन्होंने बताया कि जेल की कैंटीन से दैनिक वस्तुएं जैसे साबुन, दंतमंजन आदि की खरीद ‘प्रिंटेड कूपन’ से होती है और अली को कूपन के लिए पैसा जमा करना चाहिए था, लेकिन उसने यह पैसा अपने पास रख लिया. उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल, 2023 को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version