रायपुर, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलदास ठाकुर को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राजनांदगांव जिले के ग्राम छुरिया डोंगरी निवासी मंगलदास ठाकुर को आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद प्रदेश के अनुसूचित जनजाति समाज से जुड़े मामलों के संरक्षण, कल्याण और अधिकारों से संबंधित कार्यों में आयोग की भूमिका और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
