राष्ट्रवाणी: ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के मेकर्स को शंका थी कि ‘टॉक्सिक’ के थिएटर में आने के बाद उन्हें स्क्रीन मिल पाएगी या नहीं। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हनुमान अंश ‘टॉक्सिक’ को लेकर मेकर्स को थी चिंता एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश, इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि फिल्म ने सिनेमाघरों में आने के दो हफ्ते बाद ही बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म 40 दिन बाद भी शानदार कमाई कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म को टॉक्सिक की वजह से कम शोज मिलने की संभावना थी?

हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने फिल्म के शुरुआती दिनों के बारे में बात की और बताया कि विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘लगभग सिनेमाघरों से बाहर हो चुकी थी’ जब 26 अगस्त को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई। रागिनी ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘विशाल फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम के साथ रोड ट्रिप पर निकले थे।

उन्होंने कहा, ‘हम बाहर सिनेमाघरों में लोगों के बीच होंगे। यह हमारा सफर है।’ और मैं थोड़ी भावुक हो गई थी, मैंने कहा, ‘आप ऐसा नहीं कर सकते।’ उस समय, फिल्म लगभग सिनेमाघरों से हट चुकी थी। रात में कुछ घंटे पहले ही हमने इसे जारी रखने का फैसला किया’।

उन्होंने बताया, ‘पहला हफ्ता तो नॉर्मल रहा, जैसा हमने सोचा था। पहले हफ्ते में हमने 350 थिएटर से शुरुआत की। दूसरे हफ्ते में, दो और बड़ी फिल्में ( शायद ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’) रिलीज होने की वजह से, हम 25-30 थिएटर पर आ गए।

यह बहुत बड़ी गिरावट थी, लेकिन ‘हनुमान अंश’ का बिजनेस कम नहीं हुआ। यही हमारे लिए उम्मीद की एकमात्र किरण थी। रागिनी ने आगे बताया, ‘फिर भी हम थोड़े उलझन में थे।

आखिरी समय में, विशाल और मैंने आगे बढ़ने का फैसला किया और अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को बताया; वे भी सहमत हो गए। बाकी लोगों को मनाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन आखिरकार वे मान गए। फिर अगले हफ्ते हम ज्यादा थिएटर के साथ आगे बढ़े और उसमें थोड़ा खर्च भी हुआ।

हमने बात की थी कि अगर फिल्म एक और हफ्ता चलती है, तो सारे खर्च निकल आएंगे। फिल्म एक और हफ्ता चली और बाकी तो इतिहास है’। इस बारे में बात करते हुए रागिनी ने कहा, ‘हम कभी नहीं चाहते थे कि ‘टॉक्सिक’ खराब प्रदर्शन करे।

हम चाहते थे कि सभी फिल्में अच्छा करें क्योंकि अगर ‘टॉक्सिक’ अच्छा करती है, तो इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होगा। हमारी यही इच्छा थी। ‘टॉक्सिक’ बनाम ‘हनुमान अंश’ की यह बात लोगों और मीडिया ने बनाई थी।

लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि हम ‘टॉक्सिक’ के सामने एक दिन भी टिक पाएंगे। हमने सोचा था कि हमारी फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ-साथ ठीक-ठाक चलेगी और यह हमारी एक साथ की यात्रा होगी’। ‘हनुमान अंश’ ने अब तक दुनिया भर में 315 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर ली है वहीं इसका नेट इंडिया कलेक्शन करोड़ 250 करोड़ रुपये के आसपास हो गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version