राष्ट्रवाणी: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ (Raaka) का एक रहस्यमयी टीजर रिलीज हुआ है। अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का रहस्यमयी टीजर आउट फिल्म में अल्लू अर्जुन के होंगे चार किरदार? दीपिका-रश्मिका के साथ जाह्नवी भी फिल्म का हिस्सा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राका’ की हर एक अपडेट के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसका प्रमोशनल टीजर जारी किया है जिससे फिल्म को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लिखा, ‘एक ग्लोबल जीत देखने के लिए तैयार हो जाइए।

जो मुमकिन लगता था, उससे कहीं आगे। हमने कल्पना करने की हिम्मत की। हमने उसे हासिल करने की हिम्मत की।

राका: एक ग्लोबल जीत’। यह ठीक एक दिन पहले सामने आए एक दिलचस्प खुलासे के बाद हुआ है। जिसमें एक पोस्टर में सिर्फ लिखा था- 37।

अब तक ‘राका’ (Raaka) के बारे में बहुत कम जानकारी सामने आई है- चाहे वह इसकी शूटिंग की जगहें हों या प्रोडक्शन का पैमाना, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है’। A post shared by Sun Pictures (@sunpictures) खबरों के मुताबिक, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ‘राका’ में चार अलग-अलग किरदार निभाएंगे।

वह दादा, पिता और दो बेटों की भूमिका में नजर आएंगे। ऐसी भी चर्चा है कि फिल्म में दो पैरेलल यूनिवर्स का कॉन्सेप्ट दिखाया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इनमें से किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone) फिल्म की कास्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

यह अल्लू अर्जुन और एटली के बीच पहला कोलेबोरेशन है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पिछली बार ‘पुष्पा 2’ में काम किया था जिसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने भी अहम किरदार निभाया था।

पुष्पा की पहली और दूसरी किस्त की सफलता के बाद मेकर्स ने इसकी तीसरी फिल्म का अनाउंसमेंट भी कर दिया है, जिसका नाम- पुष्पा 3: द रैंपेज (Pushpa 3: The Rampage) होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version