राष्ट्रवाणी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नया गाना आया है जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। यह पार्टी सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार हो गया है। आलिया भट्ट के गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया आलिया भट्ट का नया गाना ओटीटी पर छाया सोना मोहपात्रा ने गाया आलिया का नया गाना गाने में पार्टी वाइब दे रही हैं आलिया भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म का नया गाना आया है जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर हर किसी को ‘बावरा’ बना दिया है।

यह गाना वास्तव में आलिया भट्ट निर्मित फिल्म ‘डोन्ट बी शाय’ (Don’t Be Shy) का है। भले ही उन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया है, लेकिन फिल्म में उनका एक गाना है जिसमें वह नजर आ रही है। यह गाना अब यूट्यूब के बेस्ट पार्टी सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार हो गया है।

आलिया भट्ट का ये नया गाना ‘रे बावरी’ (Re Bawri) है। ‘डोन्ट भी शाय’ (Don’t Be Shy Song) का ये गाना गुरुवार को ही रिलीज किया गया था और अब यह यूट्यूब पर छा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस गाने को सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने गाया है। उनकी आवाज में ‘रे बावरी’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को सावेरी वर्मा ने लिखा है, जबकि गाने की धुन राम संपत ने बनाई है।

गाने में आलिया भट्ट खूबसूरत लग रही हैं। इसमें डोन्ट बी शाय के बाकी स्टार कास्ट भी नजर आ रही है। इस गाने को यूट्यूब पर इतना पसंद किया जा रहा है कि महज 24 घंटे में ही गाने को 23 लाख से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है और नंबर हर सेकंड में बढ़ रहा है।

बात करें ‘डोन्ट बी शाय’ मूवी की तो यह कमिंग ऑफ एज रोम-कॉम मूवी है जिसे श्रीति मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। श्रीति ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म में आरुषी बजाज, पीयू।

खाती, बियांका अरोड़ा, अंश दुग्गल, कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नायक अहम भूमिकाओं में हैं। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के एटर्नल सनशाइन के बैनर तले बनी फिल्म ‘डोन्ट बी शाय’ सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर आएगी। यह 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version