राष्ट्रवाणी: वनप्लस के अपकमिंग नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप फोन वनप्लस 16 के पूरे स्पेसिफिकेशन्स एक टिप्स्टर के हवाले से सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं। वनप्लस 16 के स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।

Photo- वनप्लस 15. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस 16 इस साल के अंत में कंपनी के नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप के तौर पर पेश किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट को अभी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन वनप्लस ने अपने इस अपकमिंग हैंडसेट के फीचर्स टीज करना शुरू कर दिया है।

अब एक टिप्स्टर ने वनप्लस 16 के पूरे स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दिए हैं। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट और BOE-सप्लाइड पैनल मिलने की बात कही गई है। वनप्लस 16 में क्वालकॉम का नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट और 100W की चार्जिंग मिल सकती है।

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक Weibo पोस्ट के मुताबिक, वनप्लस 16 में 165Hz ग्लोबल रिफ्रेश रेट वाला BOE X4 डिस्प्ले मिल सकता है। पैनल के खास तौर पर गेमिंग के लिए 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने की भी चर्चा है। ये काफी हद तक वनप्लस 15 जैसा ही है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला BOE फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रो प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है, जिसके TSMC के 2nm प्रोसेस पर मैन्युफैक्चर होने की खबर है। ये चिपसेट कथित तौर पर 2+3+3 ट्राई-क्लस्टर कॉन्फिगरेशन में अरेंज किए गए ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 850 GPU के साथ आता है। वनप्लस 16 के ColorOS 17 पर चलने की भी बात सामने आई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 1/1.4-इंच सेंसर वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 1/1.95-इंच सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें N79 5G बैंड का सपोर्ट मिल सकता है।

टिप्स्टर के मुताबिक, इस अपकमिंग फ्लैगशिप में 9,000mAh की टिपिकल-कैपेसिटी बैटरी मिल सकती है, जिसकी रेटेड कैपेसिटी 8,780mAh होगी। लीक में दावा किया गया है कि फोन में डुअल-सेल बैटरी डिजाइन का इस्तेमाल होगा और ये 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो ये बैटरी कैपेसिटी वनप्लस 15 के 7,300mAh सेल के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगी।

हालांकि, चार्जिंग के मामले में बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि वनप्लस 16 का पिछला मॉडल 120W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। अब तक वनप्लस ने टीज किया है कि उसके अपकमिंग फ्लैगशिप में ‘Wind Chaser Gaming Core’, ‘High Refresh Rate’ और ‘E-Sports Triple Chip’ जैसे फीचर्स मिलेंगे।

वनप्लस 16 का 165Hz तक रिफ्रेश रेट देने वाले डिस्प्ले के साथ आना भी कन्फर्म है, जो इसके पिछले मॉडल जैसा ही है। ये चुनिंदा गेम्स पर 165 fps तक गेमिंग भी ऑफर करेगा। वनप्लस 16 के लॉन्च के करीब आने पर और भी डिटेल्स सामने आने की उम्मीद की जा सकती है, हालांकि अभी तक इसके लिए किसी ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version