राष्ट्रवाणी: UP Richest Cities: उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर शहरों की सूची में नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) शीर्ष पर है, जिसकी प्रति …और पढ़ें नोएडा उत्तर प्रदेश के सबसे गरीब जिले प्रतापगढ़ से 22 गुना ज्यादा धनी नोएडा उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला है। इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे गरीब से 22 गुना अधिक।

लखनऊ, गाजियाबाद, हमीरपुर, सोनभद्र भी शीर्ष 5 में। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। UP Richest Cities: उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं।

हर एक जिला अपनी अलग पहचान छिपाए हुए है। लेकिन यह पहचान उस शहर की अमीरी से नहीं नापी जाती है। अमीरी के मामले में यूपी के कुछ शहर इतने अमीर हैं कि उन शहरों की प्रति व्यक्ति अन्य शहरों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

एक शहर की प्रति व्यक्ति आय यूपी के अन्य शहरों से 10 गुना है। इतना ही नहीं यूपी के सबसे गरीब जिले से सबसे अमीर जिले की पर कैपिटा इनकम 22 गुना है। अब आपके मन में सवाल आएगा कि आखिर वो कौन सा शहर जिसकी प्रति व्यक्ति इतनी ज्यादा है?

आपके सवाल का जवाब भी इस लेख में जानेंगे और उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला नोएडा (जिसे गौतमबुद्ध नगर कहा जाता है) है। यह शहर प्रति व्यक्ति आय के मामले में उत्तर प्रदेश के सबसे गरीब जिले से 22 गुना ज्यादा दौलतमंद है। नोएडा की प्रति व्यक्ति आय 1017758 रुपये है।

यानी गौतमबुद्ध नगर के हर एक व्यक्ति के पास औसतन 1017758 रुपये (Noida is Richest City of UP) है। प्रति व्यक्ति आय का यह डेटा वित्त वर्ष 2023-24 का है। वहीं, प्रति व्यक्ति के हिसाब से यूपी का सबसे अमीर जिला प्रतापगढ़ है।

प्रतापगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 44544 रुपये है। इसके अपेक्षा नोएडा की प्रति व्यक्ति आय 22 गुना ज्यादा है। आइए अब जानते हैं कि यूपी के टॉप 5 अमीर शहरों की लिस्ट में नोएडा के अलावा और कौन-कौन से शहर आते हैं।

जहां हमने शहर लिखा है, वहां हम जिले की ही बात कर रहे हैं। इस बात से आप पाठक कन्फ्यूज ना हों। ये यूपी के 5 सबसे अमीर जिले हैं, जिनकी प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है।

नोएडा की प्रति व्यक्ति आय 1017758 रुपये है। लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 216734 रुपये है। गाजियाबाद की प्रति व्यक्ति आय 211505 रुपये है।

हमीरपुर की प्रति व्यक्ति आय 146794 रुपये है। और सोनभद्र की प्रति व्यक्ति आय 144578 रुपये है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version