राष्ट्रवाणी: India Richest Royal Families: भारत में राजशाही परंपरा खत्म होने के बावजूद, कई शाही परिवार आज भी अपने पूर्वजों की अरबों की संपत्ति से शानदार जीवन जी रहे हैं। जोधपुर का शाही परिवार सबसे धनी, 22 हजार करोड़ संपत्ति। भारत में 10 सबसे अमीर राजघराने आज भी मौजूद।
महाराजा गज सिंह द्वितीय हैं जोधपुर शाही परिवार के मुखिया। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। India Richest Royal Families: 1947 में भारत आजाद हुआ।
राजशाही परंपरा खत्म हुई। 1971 में भारतीय संविधान में 26वां संविधान संशोधन किया गया और राजशाही परिवारों से उनके कई विशेषाधिकार छीन लिए गए। भले ही राजघरानों के विशेषाधिकारों को खत्म कर दिया गया, लेकिन आज भी आजादी के 79 साल बाद भी भारत के कई ऐसे राजघराने हैं, जो राजशाही वाली लैविश लाइफ जीते हैं।
ये राजघराने अपने पूर्वजों द्वारा छोड़ी गई अरबों की संपत्ति से करोड़ों और अरबों में कमा रहे हैं और शान से आज भी राजशाही वाली जिंदगी जी रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको भारत के 10 सबसे अमीर राजघरानों के बारे में बताएंगे। ये ऐसे राजघराने हैं जो भारत के बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सीधी टक्कर देते हैं।
सबसे अमीर राजघराने की नेट वर्थ 22 हजार करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। आइए जानते हैं कि अमीर राजघरानों में कौन-कौन से राजघराने शामिल हैं। भारत का सबसे अमीर राजघराना जोधपुर का शाही परिवार ( India’s richest royal family is Jodhpur) है।
जोधपुर के शाही परिवार के मुखिया और नेता महाराजा गज सिंह द्वितीय हैं, जो राठौड़ वंश से हैं। माना जाता है कि जोधपुर के शाही परिवार की कुल संपत्ति 224 अरब रुपये है। महाराजा गज सिंह II और जोधपुर के शाही परिवार की कुल संपत्ति लगभग 22,000 करोड़ रुपये से 22,400 करोड़ रुपये के बीच है।
महाराज गज सिंह को भारत का सबसे अमीर राजा माना जा सकता है यह भई पढ़ें- UP Richest Cities: ये हैं उत्तर प्रदेश के पांच सबसे अमीर शहर, नंबर 1 वाला सबसे गरीब जिले से 22 गुना ज्यादा धनी
