राष्ट्रवाणी: Vattuvam: पा. रंजीत ने अपनी आगामी फिल्म वेट्टुवम की अनाउंसमेंट कर दी है। पंकज त्रिपाठी की आवाज और फिल्म की पहली झलक इंटरनेट पर छा गई। वेट्टुवम की रिलीज डेट पर अपडेट।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन्हीं फिल्मों में एक नाम पैन इंडिया फिल्म वेट्टुवम (Vettuvam) का भी जुड़ गया है।

पा. रंजीत (Pa. Ranjeet) ने इस फिल्म का ऐलान कर दिया है, वो भी पहली झलक के साथ। पा. रंजीत ने सोशल मीडिया पर वेट्टुवम का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया है, जिसमें पारंपरिक एक्शन सीक्वेंस की झलक और कलाकारों की कड़ी ट्रेनिंग को दिखाया गया है। दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी फिल्म का हिस्सा हैं।

दरअसल, पंकज त्रिपाठी वेट्टुवम में एक नरेटर के तौर पर काम कर रहे हैं। फिल्म के इंट्रोडक्शन वीडियो को अभिनेता ने ही अपनी आवाज से हिंदी में नरेट किया है। वह बताते हैं कि यह फिल्म अतीत, वर्तमान और भविष्य के सफर को दिखाएगी।

फिल्म की कहानी अलग-अलग गुटों के बीच जमीन पर अपना दबदबा कायम करने की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह बाकी एक्शन थ्रिलर या पीरियड ड्रामा से अलग होगी। इसमें लड़ाइयों को पुराने समय के भारत की पारंपरिक युद्ध तकनीकों के आधार पर तैयार किया गया है।

मेकर्स ने 4 मिनट 54 सेकंड का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया है जिसमें वेट्टुवम की दुनिया को देखा जा सकता है। हिंदी वीडियो को पंकज त्रिपाठी ने डब किया है, वहीं तमिल वर्जन में पा. रंजीत, तेलुगु में राणा दग्गुबाती, कन्नड़ में किच्चा सुदीप और मलयालम में सौबिन शाहिर ने अपनी आवाज दी है। इंट्रोडक्शन वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अतीत के पहलु आज पर असर डाल रहे हैं जो आपदा का कारण बन रहे हैं।

यह भविष्य पर भी असर डाल रही हैं। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो कई गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है, इसी लड़ाई को फिल्म में ‘वेट्टुवम’ का नाम दिया गया है। इस फिल्म में आर्या, वी. आर. दिनेश, शोभिता धूलिपाला, कलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमासुंदरम, शबीर कल्लाराक्कल, जॉन विजय, साई धीना और प्रकाश जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत कर रहे हैं। उन्होंने कहानी भी लिखी है। बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो अभी तक तारीख नहीं बताया गया है, लेकिन फिल्म दिसंबर 2026 में आएगी।

मालूम हो कि दिसंबर के महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अब देखते हैं कि वेट्टुवम किस फिल्म से टकराएगी। अभी इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का इंतजार है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version