राष्ट्रवाणी: किरण राव (Kiran Rao) ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लस्ट स्टोरीज 3 की एक कहानी को निर्देशित किया है। पर्सनल लाइफ पर हो रही आलोचनाओं पर क्या बोलीं किरण राव? ‘लस्ट स्टोरीज 3’ की एक कहानी को किरण ने किया निर्देशित 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘लस्ट स्टोरीज 3’ जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई।

मनोरंजन जगत में कई बार प्रोफेशनल फैसलों का असर निजी जिंदगी पर पड़ता है। कलाकारों और फिल्मकारों के काम पर दर्शकों से लेकर ट्रोलर्स तक अपनी राय देते हैं। ऐसे में इससे परेशान होने की बजाय जरूरी है कि वे यह समझें कि इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी करने वाला हर व्यक्ति उनका दर्शक नहीं होता।

यह मानना है निर्देशक किरण राव का। किरण राव (Kiran Rao) कहती हैं कि हमारे प्रोफेशन में आपकी निजी जिंदगी ऐसी होती है, जिस पर कोई भी आकर टिप्पणी कर सकता है। ऐसा होना इस मनोरंजन जगत का हिस्सा है, जिससे इस प्रोफेशन के लोग बच नहीं सकते हैं।

यह इस पर भी निर्भर करता है कि जब आप पेशेवर निर्णय ले रहे हैं तो इन चीजों को कितनी अहमियत देते हैं। कई लोग इस बात को बहुत अहमियत देते हैं कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं? क्या कह रहे हैं?

उनके पोस्ट पर जो कमेंट्स आते हैं, उनको वो पढ़ते हैं या ट्रोल्स उनके बारे में क्या लिखते हैं? उस पर ध्यान होता है। जब ट्रोल्स कहते हैं कि देखो वो जो कर रही है, उसे नहीं करना चाहिए तो पेशेवर तौर पर आप पर उसका असर होता है।

आप उसको गंभीरता से लेते हैं या नहीं, वहां काफी चीजें सुलझ जाती हैं। कलाकारों या निर्देशकों को सोचना चाहिए कि आप किन दर्शकों के लिए यह सब सोचकर परेशान हो रहे हैं, जो अपने आपको आपका दर्शक बता रहे हैं, हो सकता है वे आपके दर्शक ही न हों। इसलिए यह सोचना चाहिए कि आप कैसे बिना इन आलोचनाओं का प्रभाव खुद पर पड़े अपना काम करते रहें।

हमें इन ट्रोल्स और आलोचनाओं के साथ हमेशा रहना पड़ेगा। किरण राव ने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 18 सितंबर को रिलीज हुई लस्ट स्टोरीज 3 (Lust Stories 3) की एक कहानी को डायरेक्ट किया है। उनकी पिछली थिएट्रिकल रिलीज लापता लेडीज थी जिसमें प्रतीभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, छाया कदम, रवि किशन जैसे कलाकारों ने काम किया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version