राष्ट्रवाणी: Dharmendra स्टारर 39 साल पुरानी फिल्म एक पाकिस्तानी फिल्म से इंस्पायर थी जो लगातार 4 सालों तक थिएटर्स में चली थी। 4 सालों तक थिएटर्स में चली थी पाकिस्तानी फिल्म धर्मेंद्र ने बनाया था फिल्म का रीमेक ब्लॉकबस्टर रही थी 39 साल पुरानी फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

भारतीय सिनेमा के इतिहास धर्मेंद्र के नाम कई हिट फिल्में हैं इनमें से एक है 1987 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘आग ही आग’। यह फिल्म हीमैन के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। लेकिन क्या आप जानते हैं यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर पाकिस्तानी मूवी का अन-ऑफिशियल रीमेक थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र (Dharmendra) की 39 साल पहले आई यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म शेर खान (Sher Khan) का गैर-आधिकारिक रीमेक थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके कुछ सीन हू-ब-हू कॉपी किए गए थे। शेर खान पाकिस्तान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। यह फिल्म पाकिस्तानी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हुई और इसने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया।

यह फिल्म थिएटर्स में लगभग 4 साल तक थिएटर्स में चलती रही, इतना ही नहीं ज्यादातर इसके शो हाउसफुल रहे। इसमें लीड रोल सुल्तान राही ने प्ले किया था। ये एक एक्शन म्यूजिकल फिल्म थी जिसे युनीस मलिक ने निर्देशित किया था।

‘आग ही आग’ (Aag Hi Aag) 1987 में आई एक भारतीय एक्शन फिल्म है, जिसे शिबू मित्रा ने डायरेक्ट किया था। इसमें धर्मेंद्र, मौसमी चटर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा, चंकी पांडे, नीलम, ऋचा शर्मा, शक्ति कपूर और डैनी डेन्जोंगपा ने अहम भूमिकाएं निभाईं। साथ ही विनोद मेहरा और गुलशन ग्रोवर ने गेस्ट रोल किए।

यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही और 1987 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बनी। इसी फिल्म से चंकी पांडे के करियर की शुरुआत भी हुई। ‘आग ही आग’ एक ऐसे आर्मी ऑफिसर की कहानी है जो बाद में अपराधी बन जाता है, और साथ ही एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो बदला लेना चाहता है।

आर्मी ऑफिसर बहादुर सिंह को ड्यूटी पर वापस बुला लिया जाता है, ठीक उसी दिन जब उनकी पत्नी गंगा बेटे विजय को जन्म देती हैं। उनके न होने पर, डाकू उनके गांव पर हमला करते हैं और उनकी बहन के साथ बेरहमी से रेप करके उसकी हत्या कर देते हैं। बहादुर पुलिस के पास जाते हैं, लेकिन भ्रष्ट इंस्पेक्टर कुंदन सिंह और स्थानीय अधिकारी उनकी शिकायत को खारिज कर देते हैं।

गुस्से में आकर बहादुर कानून अपने हाथ में ले लेते हैं, दौलत सिंह के डाकू गिरोह में शामिल हो जाते हैं और शेर सिंह नाम अपना लेते हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने बहादुर सिंह का किरदार निभाया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version