राष्ट्रवाणी: एक इवेंट में सिबी चक्रवर्ती ने एटली की खूब तारीफ की और इसकी तुलना 24,000 करोड़ी ‘अवतार’ से की। सिबी चक्रवर्ती ने ‘राका’ को बताया ‘अवतार’ से बेहतर ‘राका’ में अल्लू अर्जुन निभाएंगे 4 किरदार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी मोस्ट अवेटेड फिल्म राका का हाल ही में एक छोटा सा टीजर रिलीज किया गया है।

इस बीच अब तमिल फिल्ममेकर सिबी चक्रवर्ती ने फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया है। चेन्नई में विजय सेतुपति की आने वाली तमिल फिल्म ‘बत्था’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कई तमिल फिल्ममेकर्स स्टेज पर आए। जहां सिबी चक्रवर्ती ने न सिर्फ एटली की तारीफ करते हुए उनकी तुलना राजामौली से की, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म ‘राका’ की तुलना ‘अवतार’ से भी की।

सिबी ने स्टेज पर आकर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ एटली की आने वाली फिल्म ‘राका’ (Raaka) के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनकी फिल्म के विजुअल्स देखे हैं; उन्होंने मुझे दिखाए थे। सर, मुझे नहीं लगता कि ‘अवतार’ में भी ऐसे विजुअल्स हैं।

मैं जिस बारे में बात कर रहा हूं, वह सब तीन दिन में देखेंगे। विज़ुअल्स असाधारण थे’। इसके बाद सिबी ने एटली (Atlee) की तुलना राजामौली से की और कहा, ‘मैं भी कुछ कहना चाहता हूं।

जिस तरह राजामौली सर भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं, मुझे यकीन है कि एटली सर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाएंगे। मुझे आपका स्टूडेंट होने पर बहुत गर्व है’। A post shared by Sun Pictures (@sunpictures) राका का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अल्लू अर्जुन 4 किरदार निभाते नजर आएंगे।

वहीं रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एक रहस्यमयी टीजर रिलीज किया है। जिसे लेकर फैंस एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कोई नया अपडेट सामने आएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version