प्रमुख राष्ट्रवाणी
What's Hot
- कोयला मंत्रालय कल मुंबई में सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं पर तीसरा रोड शो आयोजित करेगा – भारतीय पीएसयू
- एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट में मानसून तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षित और निर्बाध उत्पादन पर जोर दिया – भारतीय पीएसयू
- सेल अध्यक्ष ने नई दिल्ली में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की, कोकिंग कोल साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की – भारतीय पीएसयू
- गेल (इंडिया) एक साल के एलएनजी कैरियर चार्टर – भारतीय पीएसयू के लिए बोलियां आमंत्रित करता है
- सेबी लिस्टिंग मानदंडों का अनुपालन न करने पर हिंदुस्तान कॉपर पर ₹9.56 लाख का जुर्माना; निदेशक नियुक्ति में देरी पर राहत की मांग – भारतीय पीएसयू
- पावर ग्रिड ने डब्ल्यूआर-ईआर अंतर-क्षेत्रीय नेटवर्क विस्तार योजना भाग-ए – भारतीय पीएसयू जीता
- एनएचपीसी अरुणाचल प्रदेश में 3097 मेगावाट की एटलिन हाइड्रो परियोजना विकसित करेगी – भारतीय पीएसयू
- बेलघरिया टाउनशिप – भारतीय पीएसयू में कपड़ा उद्योग परियोजना का पता लगाने के लिए बीसीसीएल प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरु का दौरा करेगा
Author: atulpradhan
जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी तीन साल की भतीजी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. जशपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर बागबहार थाना क्षेत्र के छतासराई गांव में हुई. उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी रामप्रसाद नाग (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोनी ने बताया कि बच्ची खुशी जब घर में अकेली थी तब उसके चाचा ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उसकी…
टोरंटो. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें आशंका है कि कनाडा और अमेरिका के बीच निकट भविष्य में व्यापार युद्ध होगा. उन्होंने इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत को जीवंत और रचनात्मक करार दिया. ट्रूडो ने कहा कि दोनों पक्षों ने शुल्क पर चर्चा की, और वे ”जारी वार्ता में सक्रिय रूप से जुड़े हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन शुल्क से कुछ क्षेत्रों और श्रमिकों को अत्यधिक नुकसान न पहुंचे.” उन्होंने यह भी दोहराया कि ”जब तक कनाडाई वस्तुओं पर अनुचित अमेरिकी शुल्क हटा नहीं लिए जाते, तब…
बेंगलुरु. सोने की तस्करी के आरोप में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका पर शहर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की दलीलों के बाद आर्थिक अपराध अदालत शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी. डीआरआई ने आगे की जांच के लिए उसकी हिरासत का अनुरोध किया है. अदालती कार्यवाही के दौरान, डीआरआई ने राव की तीन दिन की हिरासत की मांग की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा पर संभावित प्रभाव के कारण गहन जांच की आवश्यकता पर बल दिया. एजेंसी ने जोर देकर कहा कि उससे पूछताछ…
नयी दिल्ली. भारत ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग प्रभारी को आपत्ति पत्र भेजकर लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बुधवार शाम खालिस्तान समर्थक एक प्रदर्शनकारी ने अवरोधक तोड़ने और जयशंकर के काफिले को रोकने का प्रयास किया, जबकि कुछ अन्य लोग भारत विरोधी नारे लगा रहे थे. भारत ने घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपेक्षा करता है कि मेजबान सरकार ऐसे मामलों में अपने कूटनीतिक दायित्वों का पूरी तरह पालन करेगी. भारत ने ”अलगाववादियों के छोटे…
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जंगलों से नक्सलवाद का सफाया हो रहा है, लेकिन यह तेजी से शहरी इलाकों (अर्बन सेंटर्स) में जड़ें जमा रहा है और कुछ राजनीतिक दलों में आज यह विचारधारा पैठ जमा चुकी है. मोदी ने यहां एक समाचार चैनल की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने लोगों की आकांक्षाओं को कुचल दिया है और लोगों ने भी उससे ज्यादा उम्मीदें रखना बंद कर दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता…
रायपुर. रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. 4 मार्च से चल रहे महिला मड़ई में राज्य के सभी 33 जिलों से 87 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विक्रय के लिए स्टाल लगाया गया है. जिसमें प्रमुख रूप से रायगढ़ से एकताल बेलमेटल, सूरजपुर से समूह द्वारा निर्मित गुड़ की सामग्री, बस्तर से बेल मेटल, जांजगीर चांपा और सक्ति से कोसा, हैंडलूम सिल्क साड़ी, गरियाबंद से पैरा आर्ट, जशपुर से टोकनी,महुआ से उत्पादित सामग्री, बिलासपुर से श्रृंगार वस्त्र की सामग्री, बलरामपुर और सूरजपुर से उत्पादित…
बेंगलुरु. बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद बृहस्पतिवार को विवाह के बंधन में बंध गये. विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए. आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को आशीर्वाद भी दिया. इस साल की शुरुआत में कई खबरों में यह जानकारी दी गयी थी…
नयी दिल्ली. कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गईं अपमानजनक टिप्पणियों के सिलसिले में रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए. सूत्रों ने बताया कि दोनों ने पूरे प्रकरण पर खेद व्यक्त किया. सूत्रों ने बताया कि शो के निर्माता सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी तथा कॉमेडियन जसप्रीत सिंह और यूट्यूबर आशीष चंचलानी के वकील भी आयोग के समक्ष पेश हुए. सूत्रों ने बताया कि ये सभी आयोग के समक्ष अलग-अलग पेश हुए. सूत्रों ने कहा कि इलाहाबादिया और मुखीजा से घंटों पूछताछ की गई और उन्होंने पूरे प्रकरण…
विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाएं जनसंख्या संकट का सामना कर रही हैं। एक पुस्तक विमोचन समारोह में नायडू ने कहा कि भले ही इन देशों के पास कृत्रिम मेधा (एआई) और अत्याधुनिक तकनीक जैसे उन्नत संसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें संचालित करने के लिए पर्याप्त कार्यबल नहीं है। उन्होंने कहा, “दुनिया के सभी शीर्ष देश संघर्ष कर रहे हैं। वहां जनसंख्या नहीं है। एआई और तकनीक मौजूद हैं, लेकिन उन्हें संचालित करने वाले लोग नहीं हैं।” यूरोप, चीन और जापान का उदाहरण देते हुए नायडू ने कहा कि…
श्रीनगर: डल झील और ज़बरवान पहाड़ियों के बीच स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को खोलने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस माह के अंत में इसे दर्शकों के लिए खोला जाएगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पूर्व में सिराज बाग के नाम से मशहूर इस गार्डन में हर साल ट्यूलिप की गांठों को चरणबद्ध तरीके से लगाया जाता है जिससे फूल लंबे समय तक खिले रहें और पर्यटक उनका आनंद ले सकें। ट्यूलिप गार्डन के सहायक अधिकारी आसिफ अहमद ने बताया कि गार्डन को खोलने की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण…
Services
राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।
संपादक : नीरज दीवान
मोबाइल नंबर : 7024799009
