Author: atulpradhan

मुंबई: मध्य रेलवे ने रेलवे विद्युतीकरण के शताब्दी वर्ष के अवसर पर महाराष्ट्र के दो प्रतिष्ठित जीवित युद्ध नायकों के सम्मान में दो इंजनों का नामकरण उनके नाम पर किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शौर्य चक्र विजेता सुबेदार मेजर शिवाजी कृष्ण घाडगे और अशोक चक्र से सम्मानित मेजर जनरल साइरस ए. पीठावाला के नाम वाले इंजनों का बुधवार को मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के देवलाली स्टेशन पर अनावरण किया गया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, ह्लये इंजन भारत के योद्धाओं के लिए एक स्थायी सम्मान…

Read More

भोपाल: भोपाल में फर्जी कॉल सेंटर के मामले की जांच को दबाने के लिए रिश्वतखोरी में कथित संलिप्तता के आरोप में एक थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सहित चार पुलिसर्किमयों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पुलिसर्किमयों में से एक के पास से कथित रूप से रिश्वत के तौर पर ली गई पांच लाख रुपये की राशि बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस र्किमयों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। भोपाल (जोन 1) की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से पुष्टि की…

Read More

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन में करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। बातचीत के दौरान, एक महिला ने अपने परिवार के एक सदस्य के इलाज के लिए वित्तीय सहायता मांगी जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे इलाज का अनुमानित खर्च का ब्यौरा लाने को कहा और आश्वासन दिया कि सरकार उनका आवश्यक सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से…

Read More

नयी दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लैंगिक समानता के लिए प्रौद्योगिकी में समानता सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता पर बुधवार को जोर दिया। महिला सशक्तीकरण पर ‘इंडो-अमेरिकन चैंबर आॅफ कॉमर्स’ में एक सम्मेलन में अपने संबोधन में ईरानी ने एआई प्रणालियों में अंर्तिनहित प्रणालीगत पूर्वाग्रहों पर प्रकाश डाला और इन असमानताओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। उन्होंने हितधारकों से आग्रह किया कि वे महिला सशक्तीकरण की आधारशिला के रूप में डिजिटल समानता को प्राथमिकता दें। ईरानी ने कहा, ‘‘ एआई के युग में यह पुरुष का महिला से या महिला का पुरुष से…

Read More

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के लोगों को आश्वासन दिया कि गोदावरी नदी के पानी को पोलावरम से बानाकाचेरला की ओर मोड़ने की उनकी सरकार की योजना के बारे में उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल उस अतिरिक्त पानी का उपयोग करना है, जिसका इस्तेमाल नहीं किया गया तो वो समुद्र में बह जाएगा। विधान परिषद के दो स्रातक निर्वाचन क्षेत्र में हुए चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) की जीत का जश्न मनाने के लिए मंगलवार को आयोजित पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…

Read More

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ के संबंध में दायर की गई जनहित याचिका में उन लोगों को पक्षकार बनाने से बुधवार को इनकार कर दिया जिनकी ट्रेन इस हादसे की वजह से छूट गई थी। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने उनसे अपनी शिकायतों के निवारण के लिए मुकदमे जैसे ‘‘व्यक्तिगत’’ उपायों का लाभ उठाने के लिए कहा जिसमें क्षतिपूर्ति भी शामिल है। जनहित यचिका दायर करने वाले लोगों की तरफ से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया कि भगदड़ की घटना…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनियों के बीच यहां ‘व्हाइट हाउस’ के समीप एक ब्लॉक की सड़क पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लिखी एक बड़ी पेंटिक को हटाया जाएगा। वाशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोसर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस दोनों से अतिक्रमण के संबंध में चेतावनी मिली थी। बोसर ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस बदलाव की ओर इशारा करते हुए लिखा: ‘‘इस पेंटिंग ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और हमारे शहर को एक दर्दनाक दौर से बाहर निकलने में मदद की, लेकिन अब हम कांग्रेस के निरर्थक हस्तक्षेप से विचलित…

Read More

लखनऊ: खराब फॉर्म से जूझ रही यूपी वारियर्स को महिला प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यूपी वारियर्स के खिलाफ हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। लगातार दो मैच हार चुकी यूपी वारियर्स की प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदें इसी मैच पर टिकी है। उसे इकाना स्टेडियम पर पिछले मैच में गुजरात जाइंटस ने बड़े अंतर से हराया। 81 रन से मिली हार ने उन्हें तालिका में सबसे नीचे धकेल दिया और रनरेट भी गिरा दिया। अब दो ही मैच बचे हैं और उन्हें लगातार तीसरी हार से बचना होगा। लखनऊ में डब्ल्यूपीएल के पहले मैच में बेथ मूनी ने…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में “सभी के लिए आवास” योजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 की शुरुआत की है, जिसके तहत घर खरीदने वालों को 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. इस योजना को 20 जनवरी 2025 को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे तत्काल शुरू नहीं किया जा सका. अब 01 मार्च 2025 से इसे…

Read More

पाकिस्तान: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के बन्नू में मंगलवार को मुख्य छावनी की चाहरदीवारी में विस्फोटकों से लदे दो वाहन घुस गए और आत्मघाती हमले को अंजाम दिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई तथा 30 घायल हो गए. सेना के जवानों ने कम से कम छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया. पुलिस ने बताया कि पेशावर से लगभग 200 किलोमीटर दूर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शाम को आत्मघाती हमलावरों ने दक्षिण-पश्चिम में बन्नू छावनी की चाहरदीवारी को टक्कर मार दी. हाफिज गुल बहादुर से जुड़े जैश अल फुरसान संगठन ने एक बयान में बन्नू में हमले…

Read More