Author: atulpradhan

मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के 24 घंटे के भीतर ही धनंजय मुंडे से इस्तीफा मांग लेना चाहिए था। उन्होंने मुंडे के इस्तीफे में देरी के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। राउत ने पत्रकारों से कहा कि सरपंच संतोष देशमुख के साथ हुई बर्बरता की तस्वीरें सामने आने के बाद बढ़ते दबाव और जन-आक्रोश भड़कने के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मुंडे ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो को परेशान करने…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को सदन के प्रवेश द्वार पर एक सदस्य द्वारा पान मसाला थूकने पर आपत्ति जताई और सदस्यों से इस तरह की हरकतों को रोकने और सदन की गरिमा बनाए रखने को कहा। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि उन्हें पता चला कि एक सदस्य ने पान मसाला खाकर उसे थूका है। उन्होंने कहा, ”मुझे पता है कि वह सदस्य कौन हैं और उनका वीडियो भी उपलब्ध है, लेकिन मैं सार्वजनिक रूप से उनका नाम नहीं लेना चाहता, क्योंकि मेरा किसी का…

Read More

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोहतक में नरवाल का शव शनिवार को सूटकेस में मिलने के एक दिन बाद रविवार को हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।’’ हालांकि, पुलिस ने आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है। नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार…

Read More

नयी दिल्ली: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि आने वाले वर्षों में परिसंपत्ति वर्ग के रूप में सोने की प्रासंगिकता बढ़ेगी। उन्होंने आईजीपीसी – आईआईएमए वार्षिक स्वर्ण और स्वर्ण बाजार सम्मेलन 2025 में कहा कि सोना न केवल मूल्य के रूप में, सांस्कृतिक और धार्मिक उद्देश्यों के रूप में, बल्कि एक महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो विविधीकरण तंत्र के रूप में भी प्रासंगिक बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक कि दुनिया मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक गैर-प्रणाली से अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो जाती, तब तक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में सोने का महत्व बना…

Read More

दुबई: पूर्व खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले वरूण चक्रवर्ती की तारीफ की है और रवि शास्त्री ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में उसे खिलाना चाहिये। चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड पर आखिरी ग्रुप मैच में 44 रन से मिली जीत में 42 रन देकर पांच विकेट लिये। भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री ने इंस्टाग्राम पर आईसीसी द्वारा डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘ मैं उससे काफी प्रभावित हूं। टीम प्रबंधन को पूरे अंक जाते हैं जिसने उसे उतारने का फैसला लिया। बीच के ओवरों में वह विकेट दिलाने वाला गेंदबाज है।’’ उन्होंने…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है। नई परंपरा की शुरुआत अब…

Read More

कोझिकोड: केरल के थमारास्सेरी में दसवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या पूरी योजना के साथ की गई थी। यह बात पुलिस ने सोमवार को कही। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘‘छात्रों के व्हाट्सऐप ग्रुप की बातचीत से स्पष्ट होता है कि हमला पूर्व नियोजित था।” उन्होंने कहा कि हमले के बाद आरोपी छात्रों की मनोवैज्ञानिक स्थिति का भी आकलन किया जाना चाहिए। अधिकारी ने बताया कि हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए छात्रों के घरों की तलाशी ली गई है और उनके मोबाइल फोन, व्हाट्सऐप ग्रुप और इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच…

Read More

रायपुर. यह बजट वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है. इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को तीव्र गति मिलेगी. इसमें धान के कटोरे की चमक ‘‘कृषि अर्थव्यवस्था‘‘ को संवारने के उपायों के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और आईटी हब के रूप में छत्तीसगढ़ को तैयार करने की ठोस नींव रखी गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही. साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने…

Read More

मुंबई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 112 अंक के नुकसान में रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और यह 112.16 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,085.94 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 73,649.72 अंक तक गया और नीचे में 72,784.54 अंक तक आया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. बजट में पर्यटन, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ ही नक्सल प्रभावित बस्तर के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किए गए 2025-26 के बजट का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के परिवर्तन को प्राथमिकता देते हुए बस्तर को एक नए विकास मॉडल के रूप में स्थापित करना है. छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए केंद्र के राष्ट्रीय…

Read More