Author: atulpradhan

नयी दिल्ली: एस्सार समूह की इकाई अल्ट्रा गैस एंड एनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह 2025 तक अपने तरलीकृत प्राकृतिक गैस खुदरा बिक्री केंद्रों की संख्या तीन से बढ़ाकर 10 करने की योजना बना रही है। कंपनी के वर्तमान में देश भर में तीन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बिक्री केंद्र वल्लम (चेन्नई), आनंद (गुजरात) और भीलवाड़ा (राजस्थान) में स्थित है। इसके अलावा, एस्सार की हरित परिवहन परिवेश इकाई ग्रीनलाइन अपने एलएनजी-संचालित ट्रकों के बेड़े को वर्तमान 500 से बढ़ाकर मार्च 2025 तक 1,000 तक करने की योजना बना रही है। बयान के अनुसार, ‘‘ जैसे-जैसे ग्रीनलाइन का बेड़ा बढ़ता…

Read More

इंफाल: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने छह एकड़ में लगायी गयी अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को न्यू कीथेलमनबी पुलिस थाना क्षेत्र के खोरीपोक और सेहजंग गांवों के बीच एक पहाड़ी श्रृंखला पर चलाया गया। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर सरकार ने 2017 से लेकर अब तक कम से कम 12 जिलों में लगभग 20,000 एकड़ में उगायी गयी अवैध अफीम फसल को नष्ट किया है।

Read More

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने चुनावों से पहले मुफ्त में चीजें देने की घोषणाओं की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि लोग काम करने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि उन्हें मुफ्त में राशन और पैसे मिल रहे हैं। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति आॅगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने शहरी क्षेत्रों में बेघर व्यक्तियों के आश्रय के अधिकार से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान ये टिप्पणियां कीं। न्यायमूर्ति गवई ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, मुफ्त की इन सुविधाओं के कारण… लोग काम करने को तैयार नहीं हैं। उन्हें मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्हें बिना कोई काम किए…

Read More

लखनऊ: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सतेंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें इस महीने की शुरूआत में मस्तिष्काघात के बाद संजय गांधी स्रातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया, ‘‘राम मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी ने आज अंतिम सांस ली। उन्हें तीन फरवरी को मस्तिष्काघात के बाद गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती कराया गया था।’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 85 वर्षीय महंत सतेंद्र दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त…

Read More

इम्फाल: मणिपुर के भाजपा विधायक करम श्याम ने बुधवार को दावा किया कि जातीय ंिहसा से प्रभावित राज्य के मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन ंिसह के नौ फरवरी को इस्तीफा देने के बाद ‘‘कोई संवैधानिक संकट’’ नहीं है। श्याम ने कहा कि विधायकों की मदद से केंद्र सरकार मौजूदा मुद्दों का समाधान करेगी। भाजपा विधायक ने कहा कि मौजूदा मुद्दों को केंद्र सरकार विधायकों की मदद से सुलझाएगी। उन्होंने कहा, “मुझे राष्ट्रपति शासन के बारे में जानकारी नहीं है। मुझे लगता है कि विधायकों की सहायता से यह समस्या (वर्तमान नेतृत्व संकट) केंद्र सरकार हल कर लेगी। मुझे नहीं लगता…

Read More

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर अपनी 17 वर्षीय बेटी को भीख मांगने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक दंपति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।बाल कल्याण टीम के सदस्यों ने सोमवार रात स्टेशन के प्लेटफार्म पर किशोरी को भीख मांगते हुए देखा और पुलिस से संपर्क किया। ठाणे राजकीय रेलवे पुलिस की वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना धुसाने ने बताया कि कलवा क्षेत्र में रहने वाला दंपति कथित तौर पर अपनी बेटी से स्टेशन पर भीख मंगवाता था और उसके द्वारा लाए गए धन से गुजर बसर करता…

Read More

Aaj Ka Rashifal 13 February 2025: ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए यह दिन शुभ रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से आज का राशिफल। ग्रहों की स्थिति: गुरु वृषभ राशि में मंगल मिथुन राशि में वक्री चंद्रमा सिंह राशि में केतु कन्या राशि में सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में शुक्र और राहु मीन राशि में मेष राशि भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यों में एकाग्रता बनाए रखें। प्रेम संबंधों में संयम बरतें। आय के नए स्रोत बनेंगे। सरकारी कार्यों में…

Read More

वरिष्ठ स्तंभकार एवं ख्यातिलब्ध लेखक श्री प्रहलाद सबनानी तत्व चिंतन परक लेख में सनातन संस्कृति के विस्तार पर प्रकाश डाल रहे हैं. पूरे विश्व में आज विभिन्न देशों के नागरिकों में शांति का अभाव दिखाई दे रहा है एवं परिवार के सदस्यों के बीच भी भाईचारे की कमी दिखाई दे रही है। शादी के तुरंत बाद तलाक लेना तो जैसे आम बात हो गई है, आज कई विकसित देशों में तलाक की दर 60 प्रतिशत से भी अधिक है। बुजुर्ग माता पिता की देखभाल करने वाला उनका अपना कोई साथ नहीं है। अमेरिका में तो लगभग 10 लाख बुजुर्ग नागरिक…

Read More

वरिष्ठ और ख्यातिलब्ध स्तंभकार मयंक चतुर्वेदी ने लेख के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों की भारत विरोधी एजेंडापरक रिपोर्ट को बेनकाब किया है. दुनिया में तमाम संगठन और एजेंसियां हैं जोकि समय-समय पर विभिन्‍न विषयों पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर उन्‍हें जारी करती हैं। इन एजेंसिंयों और संगठन की रिपोर्ट कितनी सही या गलत हैं, समय बीतने के साथ आखिरकार सामने आ ही जाता है। भारत के संदर्भ में भी कई रिपोर्ट जारी हुई हैं । अधिकांश में जो एक समानता दिखाई देती है, वह यही है कि भारत मोदी सरकार के रहते कमजोर हुआ है। किंतु क्‍या वाकई में यह…

Read More

ख्यातिलब्ध स्तंभकार एवं राष्ट्रवादी तत्वचिंतक श्री प्रहलाद सबनानी इस लेख के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाल रहे हैं. वित्तीय वर्ष 2023-24 की तृतीय तिमाही (अक्टोबर-दिसम्बर 2023) में भारत में आर्थिक विकास की दर 8.4 प्रतिशत रही है। कुछ विदेशी अर्थशास्त्री भारत की आर्थिक विकास दर को कमतर आंकते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि यह लगातार तिमाही दर तिमाही आगे बढ़ती ही जा रही है। अब तो विश्व की कई आर्थिक एवं वित्तीय संस्थानों ने भी वर्ष 2024 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर के सम्बंध में अपने अनुमानों को बेहतर किया है, परंतु…

Read More