Author: atulpradhan

न्यूयॉर्क. नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा भारत अंतरिक्ष से अद्भुत दिखता है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह अपने ”पिता की जन्मभूमि” जाएंगी और वहां के लोगों के साथ अंतरिक्ष खोज के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगी. सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सुनीता ने यह बात कही. उनसे पूछा गया था कि जब वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में थीं तो वहां से भारत कैसा दिखता था और अंतरिक्ष खोज पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ उनके सहयोग की कोई संभावना है? इस पर उन्होंने कहा, ”भारत अद्भुत…

Read More

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के जयकवाड़ी बांध में एक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना का विरोध करने के लिए एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) को मंगलवार को फटकार लगाई और पूछा कि हर परियोजना का विरोध किया जाएगा, तो देश कैसे तरक्की करेगा. जयकवाड़ी बांध क्षेत्र को एक आरक्षित पक्षी अभयारण्य और एक पारिस्थितिकी-संवेदनशील क्षेत्र के रूप में नामित किया गया है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने एनजीओ ‘कहार समाज पंच समिति’ की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए और पूछा, “आपको किसने खड़ा किया है और वित्त पोषित किया है? पर्यावरण संरक्षण में आपका पिछला अनुभव…

Read More

नयी दिल्ली. वक्फ संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में बुधवार को विचार किया जाएगा, जिससे इसे पारित कराने के लिए दृढ़संकल्पित सरकार और प्रस्तावित कानून को असंवैधानिक बताकर इसकी निंदा करने वाले विपक्ष के बीच टकराव का मंच तैयार हो गया है. राज्यसभा में इस पर बृहस्पतिवार को चर्चा होने की उम्मीद है. दोनों सदनों में प्रस्तावित कानून पर चर्चा के लिए आठ-आठ घंटे आवंटित किए गए हैं. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद चार सबसे बड़े घटकों- तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा), जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), शिवसेना और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)- ने अपने…

Read More

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को एक महिला सरपंच की उसके घर पर अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तुमला थाना क्षेत्र के डोंगादरहा गांव में आज दोपहर लगभग 12 बजे सरपंच प्रभावती सिदार (37) की हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि सिदार की हत्या तब की गई जब वह अपने घर पर सब्जी के बगीचे में थीं. सिदार इस वर्ष फरवरी में पंचायत चुनाव में डोंगादरहा ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में चुनी गई थीं. अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी…

Read More

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 41 वर्षीय व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दुर्गेश कठौलिया को अर्जुनी थाने में रिमांड में रखा गया था, जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में मौत के बाद थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव जिले के भवरमारा गांव के रहने वाले कठौलिया को सोमवार को पुलिस धमतरी से…

Read More

पालनपुर. गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से के ढहने की घटना में 21 लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह घटना सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर डीसा कस्बे के पास स्थित गोदाम में हुई, जहां अवैया रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था और उसका निर्माण किया जा रहा था . जिला कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया, “सभी मृतक मूल रूप से मध्यप्रदेश के हरता जिले के हलिया गांव के रहने…

Read More

लखनऊ. अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को आठ विकेट से हराकर दो मैच में दूसरी जीत दर्ज की. सुपर जाइंट्स के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन की 34 गेंद में तीन छक्कों और नौ चौकों से 69 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (52 रन, 30 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 84 रन की साझेदारी की बदौलत 16.2…

Read More

नयी दिल्ली. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने टावर जैसे बुनियादी ढांचे को साझा करने पर अपने समझौते के अनुसार मई, 2014 से रिलायंस जियो से 10 साल कोई वसूली नहीं की, जिससे सरकार को 1,757.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. कैग ने बयान में कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को 38.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि वह दूरसंचार बुनियादी ढांचा प्रदाताओं (टीआईपी) को दिए जाने वाले राजस्व हिस्से से लाइसेंस शुल्क का हिस्सा काटने में विफल रही. कैग ने कहा, “बीएसएनएल मेसर्स रिलायंस जियो…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है. उन्होंने सरकार से उच्चतम न्यायालय में वन अधिकार अधिनियम का बचाव करने के लिए तेजी से कदम उठाने का आग्रह किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) की अवहेलना कर रही है, जिसके कारण लाखों आदिवासी परिवार अपनी पारंपरिक जमीन से बेदखल होने का सामना कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐतिहासिक अन्याय…

Read More

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कथित तौर पर महादेव सट्टेबाजी घोटाले के लाभार्थियों में से एक थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ईडी की यह रिपोर्ट अब सीबीआई की प्राथमिकी का हिस्सा है. सीबीआई ने छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की प्राथमिकी को भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धोखाधड़ी (420) और छत्तीसगढ़ जुआ (निषेध) अधिनियम के तहत अपने मामले के रूप में फिर से पंजीकृत किया है. प्राथमिकी में बघेल को 19 नामजद आरोपियों में से छठे नंबर के आरोपी के तौर पर सूचीबद्ध किया…

Read More